बस सेवा बंद...काम-स्कूल-अस्पताल पहुंचना बना चुनौती, अहेरी के लोग हो रहे परेशान

Gadchiroli News: अहेरी उपविभाग के दुर्गम गांवों में बस सेवा बंद होने से नागरिकों को आवागमन में भारी दिक्कतें सामना करना पड़ रहा है। लोग कार्यस्थलों तक समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
aher-subdivision-bus-service-shutdown-transport-crisis
एसटी बस (फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Gadchiroli News In Hindi: अहेरी उपविभाग अंतर्गत 5 तहसीलों का समावेश है। वहीं इन तहसीलों के अधिकत्तर गांव दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे है। इन क्षेत्र के गांवों में राज्य परिवहन निगम की बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीण अंचल के नागरिकों को यातायात सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बस सेवा के अभाव में अनेक लोग समय पर अपने कार्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे है। जिससे अहेरी उपविभाग के नागरिक पूरी तरह त्रस्त हो गये है।

पहले ही इस उपविभाग के अधिकत्तर गांवों में पहुंचने के लिए पक्की सड़कें नहीं बनी है। लेकिन जिन गांवों तक सड़कें पहुंची है, उन गांवों तक बसें नहीं पहुंच पाई है। जिससे राज्य परिवहन निगम इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर अहेरी उपविभाग के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे गांवों तक बस सेवा पहुंचाएं, ऐसी बात उपविभाग के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

छात्रों को उठानी पड़ रहीं परेशानियां

गड़चिरोली जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में रापनि की बसों की संख्या कम होने के कारण स्कूलों में आवागमन करने वाले छात्रों को मानव विकास मिशन की बसों की आवश्यकता होती है। लेकिन अहेरी उपविभाग के अनेक गांवों तक रापनि की बस नहीं पहुंच पाने के कारण स्कूली छात्रों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है। जिससे छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त होना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में स्कूल के समय पर बसों का परिचलन करें, ऐसी मांग की जा रही है।

निजी वाहनों से सफर कर रहे यात्री

अहेरी उपविभाग अंतर्गत अहेरी, भामरागड़, सिरोंचा, एटापल्ली और मुलचेरा आदि तहसीलों का समावेश है। इन तहसीलों के दुर्गम व अतिदुर्गम क्षेत्र में बसे गांवों तक रापनि की बस सेवा शुरू नहीं हो पायी है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के नागरिकों को निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है।

ऐसे में अनेक जगह पर निजी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाए जाने से यात्रियों को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ रही है। अनेक बार वाहन सेवा नहीं मिलने के कारण लोगों के कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो रहे है। अहेरी उपविभाग के नागरिक पूरी तरह त्रस्त हो गये है।

विद्यार्थियों समेत महिलाएं हुई त्रस्त

रापनि की बसों में सुरक्षित सफर होने के कारण सर्वाधिक महिला वर्ग और स्कूली छात्र इन बसों से आवागमन करते है। विशेषत: छात्रों के लिए मानव विकास मिशन अंतर्गत बस सेवा चलाई जा रही है। लेकिन अहेरी उपविभाग के अधिकत्तर गांवों में बस सेवा ही नहीं पहुंच पाने से स्कूली छात्रों को बस सेवा लाभ नहीं मिल रहा है। जिसके कारण निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसमें छात्रों का वित्तीय नुकसान हो रहा है। जिससे तत्काल अहेरी उपविभाग के दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र मे बस सेवा शुरू करें, ऐसी मांग नागरिकों ने की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com