Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निकले ही थे कि अटैक हो गया! पहलगाम हमले से बाल-बाल बचे 43 पर्यटक, बैसरन घाटी की सैर के एक घंटे बाद ही हुआ हमला

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से गड़चिरोली के पर्यटक बेहद मामूली अंतर से बच निकले। हमला जिस स्थान पर हुआ, वहां से पर्यटक महज एक घंटे पहले ही रवाना हुए थे। यदि जिले के पर्यटक वहां पर और रुके होते तो क्या होता?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 24, 2025 | 10:11 PM

कश्मीर से लौटे गड़चिरोली के पर्यटक (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: पूरे भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर को झकझोर देने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से गड़चिरोली के पर्यटक बेहद मामूली अंतर से बच निकले। हमला जिस स्थान पर हुआ, वहां से पर्यटक महज एक घंटे पहले ही रवाना हुए थे। यदि जिले के पर्यटक वहां पर और रुके होते तो क्या होता?

यह सोचकर पर्यटकों और उनके परिवारजनों का दिल दहल गया। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और सभी सकुशल बच निकले। इन पर्यटकों में गड़चिरोली के कुछ सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों के परिवार सहित कुल 43 लोग शामिल हैं। यह सभी उत्तर भारत की यात्रा पर एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से निकले थे। आतंकवादी हमले के बाद भले ही डर का माहौल बना हुआ है, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं, यह जानकारी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार गणपत सोरते ने दी।

बैसरन घाटी गया था जत्था

11 अप्रैल को गड़चिरोली से वरिष्ठ नागरिक और अन्य पर्यटकों का एक जत्था रेल मार्ग से उत्तर भारत की यात्रा पर निकला था। मथुरा, आगरा, कटरा, वैष्णो देवी होते हुए श्रीनगर पहुंचा। वहां से सोनमर्ग, गुलमर्ग का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के बाद घटना वाले दिन यानी मंगलवार को वह पहलगाम पहुंचे। वहां से घोड़े पर सवार होकर ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ कहे जाने वाले बैसरन घाटी की ओर गए।

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वहां का मनोरम दृश्य देखकर और कुछ समय बिताने के बाद जत्था फिर घोड़े से नीचे पहलगाम लौटा। वहां से उन्हें चंदनवाड़ी जाना था। जिसके बाद उन्हें वापस श्रीनगर पहुंचना था। लेकिन चंदनवाड़ी पहुंचने से पहले ही उन्हें हमले की खबर मिली और तुरंत वापस लौटने का निर्देश दिये गये। जिस स्थान से वह थोड़ी ही देर पहले लौटे थे, वहां ऐसी भयानक घटना हुई, इस पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। अगर हम उस समय वहां होते तो…यह विचार मन में आते ही सभी सन्न रह गए और श्रीनगर की ओर रवाना हो गए।

कश्मीरी लोगों ने कहा मत घबराइए

भयभित हुए गड़चिरोली के पर्यटकों को उनके वाहन के चालक, जो एक कश्मीरी मुस्लिम था, उसने पर्यटकों का साहस बढ़ाते हुए कहा कि, हमारी रोजी-रोटी आप लोगों पर निर्भर है। आप घबराइए मत, हम आपकी मदद करेंगे, जरूरत पड़ी तो आप हमारे घर पर भी सुरक्षित रह सकते हैं। इस तरह कश्मीरी मुस्लिम नागरिकों ने पर्यटकों को हिम्मत बढ़ाई। हालांकि, कश्मीर की यात्रा यहीं समाप्त कर बुधवार सुबह गड़चिरोली के पर्यटक जत्थे ने जम्मू की ओर प्रस्थान किया। वहां से अमृतसर, दिल्ली होते हुए वे नियोजित यात्रा पूरी कर गड़चिरोली लौटेंगे।

43 tourists of gadchiroli narrowly escaped pahalgam attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 10:11 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Pahalgam Attack
  • Terrorist Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

Gadchiroli: तबादले के बाद भी नहीं मिला स्कूल, दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत टीचर 3 माह से कर रहे इंतजार

2

नशेड़ी चालकों पर 8.80 लाख का जुर्माना, यातायात विभाग की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा

3

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र मामला: गड़चिरोली में 4 कर्मचारी निलंबित, 35 संदेह के घेरे में

4

Ujjwala Yojana: गड़चिरोली में HP गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी कतार, जनता परेशान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.