Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र मामला: गड़चिरोली में 4 कर्मचारी निलंबित, 35 संदेह के घेरे में

Gadchiroli fake disability certificate: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले 4 ZP कर्मचारी निलंबित। गड़चिरोली में 35 अन्य पर जांच जारी, UDID पर सख्ती।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 15, 2025 | 02:26 PM

गड़चिरोली न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

UDID Fraud Maharashtra: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले जिला परिषद के 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने निलंबित कर्मचारियों के नाम, पद और विभाग का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा जिले में 35 अन्य कर्मचारी संदेह के दायरे में हैं। जिला परिषद के अंतर्गत कुल 195 कर्मचारियों की मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई थी।

इस जांच में 35 कर्मचारी संदिग्ध पाए गए हैं और उनकी विस्तृत जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, अगले चरण में मेडिकल रिपोर्ट और दस्तावेजों की छानबीन के बाद और भी निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना है। खास बात यह है कि अधिकारियों द्वारा केवल कार्रवाई होने की पुष्टि की जा रही है, लेकिन विस्तृत जानकारी देने से बचा जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल

अहेरी नगरपालिका के मुख्याधिकारी गणेश शहाणे पर भी फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का गंभीर आरोप है, जिसकी शिकायत लोक सेवा आयोग तक पहुंच चुकी है। सामान्य प्रशासन विभाग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, यह सवाल कांग्रेस के विधानमंडल नेता विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया है।

ग्राम राजस्व अधिकारी निलंबित

इसी तरह, फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर शासकीय नौकरी पाने वाले साकोली तालुका के एक ग्राम राजस्व अधिकारी को जिलाधिकारी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त अधिकारी का नाम सुरेंद्र दुलीचंद बालबुधे है।

यह भी पढ़ें – 2 मंत्री, 10 विधायक और 1355 कर्मचारी शीतकालीन सत्र में पड़े बीमार, नागपुर की ठंड नहीं आई रास

बालबुधे 2005 से 50 प्रतिशत श्रवण बाधित होने के प्रमाणपत्र के आधार पर सेवा में थे। पुनः जांच में उनका दिव्यांगत्व केवल 10 प्रतिशत पाया गया। कारण बताओ नोटिस के जवाब में उन्होंने इलाज के कारण दिव्यांगत्व कम होने की दलील दी थी।

होगी सख्त कार्रवाई

इस संबंध में गड़चिरोली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे ने कहा है कि यूडीआईडी (UDID) प्रमाणपत्र के मामले में किसी भी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। 4 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है और अन्य की जांच जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gadchiroli fake disability certificate employees suspended

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 02:26 PM

Topics:  

  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

शीतकालीन सत्र में उठा आवास का मुद्दा, महाराष्ट्र सरकार ने योजना के लिए दी 88 करोड़ की मंजूरी

2

कुही में बंदरों का आतंक, 30-50 के झुंड से नागरिकों में भय, नगर परिषद पर उठे सवाल

3

PCMC Election में ‘आप्पा’ का गढ़ बचाना भाजपा के लिए चुनौती, नितिन कालजे का किला खतरे में?

4

2 मंत्री, 10 विधायक और 1355 कर्मचारी शीतकालीन सत्र में पड़े बीमार, नागपुर की ठंड नहीं आई रास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.