Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेशोत्सव को ‘महाराष्ट्र का राज्य उत्सव’ घोषित, फडणवीस सरकार का बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र सरकार ने एक सदी से भी अधिक पुराने 'सार्वजनिक गणेशोत्सव' को आधिकारिक रूप से राज्य उत्सव घोषित कर दिया है। संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने विधानसभा में यह घोषणा की।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 21, 2025 | 02:54 PM

गणेशोत्सव (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाए जाने वाले गणेशोत्सव को राज्य के महायुति सरकार ने ‘महाराष्ट्र का राज्य उत्सव’ घोषित कर दिया है। सरकार ने एक सदी से भी अधिक पुराने ‘सार्वजनिक गणेशोत्सव’ को आधिकारिक रूप से राज्य उत्सव घोषित करते हुए गुरुवार को कहा कि वह उत्सव की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने विधानसभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि गणेशोत्सव सिर्फ़ एक उत्सव नहीं है। यह महाराष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव और पहचान का प्रतीक है।

संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव 1893 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का सार सामाजिक एकता, राष्ट्रवाद, स्वतंत्रता की भावना, आत्म-सम्मान और अपनी भाषा पर गर्व में निहित है।

सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने सरका प्रतिबद्ध

मंत्री शेलार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य और देश भर में गणेशोत्सव की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, बढ़ावा देने और मनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अदालतों में याचिकाएं दायर कर इस पुरानी सार्वजनिक परंपरा को बाधित करने का प्रयास किया, समारोह में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन महायुति सरकार ने तेजी से कार्रवाई की और निर्णायक रूप से ऐसी सभी बाधाओं को दूर कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा

Exclusive: Maharashtra विधानसभा में बड़ा खुलासा दो साल में 93 हजार से ज्यादा महिलाएं हुईं ‘गायब’

लोहे की आड़ में गांजे की तस्करी, उड़ीसा से मुंबई जा रहा था ट्रक, 2 करोड़ 72 लाख का गांजा जब्त

पीओपी की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था

भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ (पीओपी) की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन कोई व्यावहारिक विकल्प नहीं सुझाए थे। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने इस मुद्दे पर ज़्यादा संतुलित दृष्टिकोण अपनाया।

उन्होंने कहा कि हमने पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों की खोज और यह आकलन करने के लिए एक व्यापक अध्ययन शुरू किया कि क्या पीओपी सचमुच पर्यावरण के लिए हानिकारक है। हमने राजीव गांधी विज्ञान आयोग के माध्यम से काकोडकर समिति द्वारा एक गहन अध्ययन का आदेश दिया।

पीओपी मूर्तियों की अनुमति

मंत्री शेलार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने निष्कर्षों को मंजूरी दे दी और पहले लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए। अदालत के फैसले के अनुसार, अब पीओपी मूर्तियों के निर्माण, प्रदर्शन और बिक्री की अनुमति है। शेलार ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने गणेशोत्सव पर स्पष्ट और सक्रिय रुख अपनाया है।

विधानसभा में गूंजा छात्राओं के कपड़े उतरवाने का मामला, CM फडणवीस ने दिए ये आदेश

मंत्री ने घोषणा की कि चाहे पुलिस सुरक्षा हो, बुनियादी ढांचे की ज़रूरत हो, या पुणे, मुंबई जैसे शहरों और पूरे राज्य में भव्य समारोहों के लिए वित्तीय सहायता हो, महाराष्ट्र सरकार सभी आवश्यक खर्च वहन करेगी। इस वर्ष 10 दिवसीय गणपति उत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा।

Ganeshotsav declared state festival of maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2025 | 07:44 PM

Topics:  

  • Ashish Shelar
  • Ganesh Chaturthi
  • Ganesh Utsav
  • Ganeshotsav
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.