-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gajanan Kirtikar Said All Shivsainiks Wish To See Raj Uddhav And Shinde Together
‘राज, उद्धव और शिंदे के एकसाथ आने से ही बालासाहेब का सपना होगा पूरा’, आखिर इस नेता ने ऐसा क्यों कहा?
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: शिंदे गुट के नेता गजानन कीर्तिकर ने कहा कि राज, उद्धव का एक होना ये जरूरत महाराष्ट्र और शिवसैनिकों की है। तभी शिवसेना मजबूत होगी।

राज, उद्धव और शिंदे एकसाथ (pic credit; social media)
मुंबई: एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता गजानन कीर्तिकर ने राज- उद्धव के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के असंख्य शिवसैनिकों की यह इच्छा है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आएं। ठाकरे नाम एक ब्रांड है, और वह ब्रांड बना रहना चाहिए। ऐसी इच्छा पुराने शिवसैनिकों की है।
शिवसेना नेता और बालासाहेब के पुराने शिवसैनिक गजानन कीर्तिकर ने कहा, बालासाहेब ठाकरे के जीवित रहते हुए भी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को एक करने की कोशिश हुई थी लेकिन शिवसेना का विभाजन हो गया। शिवसेना और मनसे के अलग-अलग होने से शिवसेना को नुकसान हुआ। अब समय है कि ये दोनों एक साथ आएं। ठाकरे नाम एक ब्रांड है, और वह ब्रांड बना रहना चाहिए। ऐसी इच्छा पुराने शिवसैनिकों की है।
शिंदे गुट के नेता गजानन कीर्तिकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज ठाकरे को महायुति छोड़ना चाहिए, तो वहीं राज ने कहा है कि उद्धव को कांग्रेस का साथ छोड़ना चाहिए। दोनों की बातें सही हैं। गजानन कीर्तिकर ने लोकसभा चुनाव के दौरान एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था और शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में दोबारा एंट्री ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
100 करोड़ वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ ED को केस चलाने की मंजूरी, राज्यपाल ने दी अनुमति
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) जो एमवीए के साथ है। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार की पार्टी एनसीपी (SP) है। एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी शिवसेना जो महायुति के साथ है। इसमें बीजेपी, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी है।
बीजेपी से कई अड़चनें
कीर्तिकर ने कहा, एकनाथ शिंदे, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब की विचारधारा को लेकर ही पार्टी से बाहर निकले थे—जैसे हिंदुत्व, आक्रमक शैली, राष्ट्रीयता और मराठी लोगों का सर्वांगीण विकास लेकिन बीजेपी के साथ होने की वजह से आगे बढ़ने में उन्हें कई अड़चनें आती हैं। दोनों (उद्धव-राज) की शर्तें सही हैं, क्योंकि ये बाधाएं हैं जो अखंड शिवसेना बनने से रोक रही हैं। जब तक ये दूर नहीं होतीं, तब तक मजबूत शिवसेना नहीं बन पाएगी।
एनडीए (NDA) में पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना थी, फिर उन्होंने साथ छोड़ा, और फिर एकनाथ शिंदे ने उसमें प्रवेश किया। दोनों बालासाहेब की विचारधारा को आगे ले जाने की बात करते हैं। लेकिन मतदाता और कार्यकर्ता बालासाहेब की शिवसेना को जानते हैं, न कि बीजेपी या कांग्रेस प्रेरित शिवसेना को। इसलिए अगर असली शिवसेना को फिर से स्थापित करना है, तो इन तीनों को (राज-उद्धव-शिंदे) अपने-अपने गठबंधन छोड़ने होंगे।
राज-उद्धव के एक होने से शिवसेना मजबूत होगी
गजानन कीर्तिकर ने ये भी कहा बालासाहेब खुद चाहते थे कि राज और उद्धव एक हों। उन्हें इस विभाजन के खतरे की पहले से जानकारी थी। आज अगर राज और उद्धव एक होने का रुख ले रहे हैं, तो वह अच्छा संकेत है लेकिन अगर हम फिर से बालासाहेब की प्रचंड, प्रभावशाली शिवसेना देखना चाहते हैं, तो उसमें एकनाथ शिंदे को भी शामिल होना चाहिए। अगर राज, उद्धव और शिंदे तीनों एक साथ आते हैं, तभी एक मजबूत शिवसेना दिखाई देगी। ये जरूरत महाराष्ट्र और शिवसैनिकों की है।
Gajanan kirtikar said all shivsainiks wish to see raj uddhav and shinde together
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMमहाराष्ट्र कैबिनेट के 7 बड़े फैसले: किसान दुर्घटना सुरक्षा योजना 3 साल बढ़ी, 4 शहरों में नए सत्र न्यायालय
Aug 05, 2026 | 09:56 AMBhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर फूटा गुस्सा, पवन सिंह बीच में छोड़कर निकले, मचा बवाल
Aug 05, 2026 | 09:54 AMइंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
Aug 05, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा
Aug 05, 2026 | 09:49 AMएक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














