Gadchiroli News: मुलचेरा के हेटलकसा में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, आंगनवाड़ी भवन जल्द तैयार करने के निर्देश

Hetalkasa Collector Visit: मुलचेरा के हेटलकसा में जिलाधिकारी ने आंगनवाड़ी भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
hetalkasa collector surprise visit anganwadi building inspection
हेटलकसा जिलाधिकारी दौरा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hetalkasa Collector Inspection: मुलचेरा तहसील के दुर्गम परिसर में बसे हेटलकसा गांव में अचानक जिलाधिश अविश्यांत पंडा और जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुहास गाडे ने अचानक दौरा करने से इस क्षेत्र के प्रशासकीय अधिकारी और कर्मचारियों में भागदौड मच गयी। विशेषत: जिलाधिश ने हेटलकसा (टोला) में पहुंचकर नये आंगणवाडी केंद्र की इमारत का निरीक्षण किया।

मासूमों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुसज्ज वातावरण उपलब्ध करा देने के लिये आंगणवाडी केंद्र का शेष कार्य विलंब न करते हुए तत्काल पूर्ण करें, ऐसा निर्देश उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिया। इस समय निर्माण विभाग के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक बनाईत उपस्थित थे। जिलाधिश ने प्रत्यक्ष निरीक्षण कर कार्य के प्रगति का जायजा लिया। इस समय इमारत की गुणवत्ता, अंतिम चरण के कार्य और आवश्यक सुविधों का निरीक्षण किया गया।

hetalkasa collector surprise visit anganwadi building inspection
Nashik News: गणेश मूर्तियों के दाम 30% तक बढ़े, भक्तों को चुकानी होगी अधिक कीमत, बारिश और युद्ध का असर

शेष कार्य तेजी से करने की सूचना

खनिकर्म योजना अंतर्गत करीब 12 लाख रूपयों की निधी से इस अंगणवाडी इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इमारत का अधिकत्तर कार्य पूर्ण होकर वर्तमान स्थिति में अंतिम चरण में कार्य शुरू है। दुर्गम परिसर के छोटे बच्चों को शिक्षा, पोषाहार और स्वास्थ्य के लिये सुरक्षित व दर्जेदार सुविधा मिले, इसलिये शेष कार्य तेजी से करने की सूचना जिलाधिश ने दी। जिलाधिश ने स्पष्ट किया कि, निर्माणकार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा, आवश्यक सुविधा समय पर उपलब्ध कराकर आंगनवाडी इमारत तत्काल उपयोग के लिये सज्ज करें, ऐसा निर्देश भी उन्होंने दिया।

संरक्षण दिवार के लिये अंदाजपत्रक तैयार करें

नूतन अंगणवाडी इमारत बच्चों के लिये अधिक सुरक्षित हो, इसलिये इमारत परिसर में संरक्षण दिवार निर्माण करने की आवश्यकता है। संरक्षण दिवार के निर्माणकार्य हेतु आवश्यक अंदाजपत्रक तत्काल तैया कर मंजूरी के लिये पेश करने का निर्देश उन्होंने संबंधित यंत्रणा को दिया। अंगणवाडी परिसर की सुरक्षितता, स्वच्छता और आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की ओर प्रशासन ध्यान दे। इमारत निर्माण होने के बाद बच्चों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस संदर्भ में सतर्कता बरते, ऐसी सूचना उन्होंने दी। इसके बाद बोलेपल्ली में पानी टंकी समेत विकासकार्य का निरीक्षण भी जिलाधिश ने किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com