गड़चिरोली में टीकाकरण के बाद दो माह के मासूम की मौत, हर्षवर्धन आत्राम ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Harshvardhan Atram Meets Family: गड़चिरोली के काप्पेवंचा गांव में टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने जांच और स्वास्थ्य विभाग पर कार्रवाई की मांग की।
gadchiroli vaccination after two month old baby death probe demand
हर्षवर्धन आत्राम पीड़ित परिवार (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gadchiroli Vaccination Baby Death: गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील के अतिदुर्गम क्षेत्र स्थित काप्पेवंचा गांव में टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मृत्यु के मामले में पूर्व पंचायत समिति सदस्य हर्षवर्धनबाबा आत्राम एवं डॉ. मिताली आत्राम ने कापेवंचा गांव पहुंचकर मृत बच्चे के माता-पिता तथा ग्रामीणों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।

इस दौरान गड़चिरोली जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, अहेरी तहसील स्वास्थ्य अधिकारी तथा राजाराम पुलिस थाने के अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे के माता-पिता एवं ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

मृत बच्चे की माता सुनीता शामराव तलांडी और पिता शामराव तलांडी ने बताया कि, 7 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे स्वास्थ्य सेविका, एमपीडब्ल्यु, आशा और एक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी उनके घर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चे को टीकाकरण के नाम पर चार इंजेक्शन लगाए तथा दो अलग-अलग बोतलों से एक-एक डोज दवा पिलाई। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चे को एक-दो दिन तक बुखार आने की संभावना बताते हुए वहां से चले गए। कुछ घंटों बाद रात करीब 12 बजे बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

परिजनों ने बताया कि 8 सितंबर 2026 को कार्रवाई की मांग को लेकर राजाराम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अहेरी उपजिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि, शव को अस्पताल ले जाते समय पेरमिली स्वास्थ्य केंद्र एवं कोडसेपल्ली स्वास्थ्य उपकेंद्र का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उनके साथ मौजूद नहीं था।

gadchiroli vaccination after two month old baby death probe demand
भंडारा सड़क हादसा: घायल महिला ने नागपुर में तोड़ा दम; 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर

परिजनों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

मृत बच्चे के माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कथित लापरवाही और निष्क्रियता के कारण उनके बच्चे की जान गई है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथाब कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं पूर्व पंस सदस्य हर्षवर्धनबाबा आत्राम ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग से घटना की पूरी जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की।

इस अवसर पर राकां युवक कांग्रेस के जिला सचिव तथा येरमनार के पूर्व सरपंच बालाजी गावड़े, नागेश मडावी, राजाराम के पूर्व सरपंच विनायक आलाम, काप्पेवंचा गांव के पाटील कोत्ता आत्राम, सलीम शेख, इरपा तलांडी, डॉ. गाईन, सुनील नैताम, कांदो, डोबी आत्राम, संतोष आत्राम, राजू तलांडी, लक्ष्मण आत्राम, विनोद तलांडी, दिनेश तलांडी समेत ग्रामीण बडी संख्या में उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com