लाखनी के केसलवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे स्वास्थ्य आयुक्त, सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Lakhani Health Center: स्वास्थ्य आयुक्त संजय काटकर ने लाखनी तहसील के केसलवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की समीक्षा की।
lakhani kesalwada primary health center inspection health commissioner
केसलवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Kesalwada Primary Health Center: स्वास्थ्य सेवा आयुक्त एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के संचालक संजय काटकर ने तहसील के केसलवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक डॉ. शशिकांत शंभरकर, प्राचार्य डॉ. श्रीराम गोगुलवार, सिविल सर्जन डॉ. संदीप गजभिये, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीन कापसे, प्रशिक्षण दल प्रमुख डॉ. विवेक बोदलकर, डॉ. संजीव नैतामे, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी सुनील हतनगर, जन स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष डॉ. स्वाती वाघाये, सरपंच स्वप्नील बोरकर तथा सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश वासनिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य आयुक्त का दौरा

आयुक्त संजय काटकर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

केसलवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों से जानी समस्याएं

इस अवसर पर जिले में संचालित सीपीएचसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी मूल्यांकन किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिनाक्षी सावरकर, डॉ. स्नेहल दहाटे सहित स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के इस दौरे से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com