भंडारा सड़क हादसा: घायल महिला ने नागपुर में तोड़ा दम; 4 साल के बच्चे की हालत गंभीर

Bhandara Accident : भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे के घायलों को बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया था। इनमें से एक महिला ने नागपुर के मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
Nagpur Government Medical Trauma Center
नागपुर गवर्नमेंट मेडिकल ट्रॉमा सेंटर(सोर्स:सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nagpur Government Medical Trauma Center: भंडारा जिले के पिंपलगांव में शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं।

घटना के बाद भंडारा पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल, नागपुर के ट्रॉमा केयर सेंटर पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 35 वर्षीय गणेशिया पटेल को मृत घोषित कर दिया।

ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंभीर थी और इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवागार भेज दिया गया है।

4 साल के बच्चे की हालत गंभीर

हादसे में 4 वर्षीय तन्मय पटेल को सिर में चोट लगी है। उसकी बाईं पलक पर टांके लगाए गए हैं। चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंटुबेट कर ICU-2 में भर्ती किया है। तन्मय की हालत फिलहाल क्रिटिकल बताई गई है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

दो बच्चों की हालत स्थिर

हादसे में 2 वर्षीय डॉली पटेल भी घायल हुई है। उसे बाईं आंख और दाहिने पैर में चोट लगी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है। वहीं 10 वर्षीय लोकेश पटेल के माथे, बाएं पैर और दाईं आंख में चोट तथा सूजन आई है। उसकी स्थिति भी फिलहाल स्थिर बताई गई है। दोनों बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

Nagpur Government Medical Trauma Center
Disha Salian Case: पिता सतीश सालियन ने CBI से की आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती की तुरंत गिरफ्तारी की मांग

ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

नागपुर मेडिकल ट्रॉमा केयर सेंटर के प्रमुख डॉ. कुरैशी ने बताया कि हादसे के बाद सभी को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। महिला की मृत्यु इलाज शुरू होने से पहले ही हो गई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद परिजनों को स्थिति की जानकारी दी।

तीनों घायल बच्चों का नागपुर मेडिकल के ट्रॉमा केयर सेंटर में उपचार जारी है। इनमें 4 वर्षीय तन्मय की स्थिति सबसे गंभीर होने के कारण चिकित्सकों की टीम उस पर विशेष नजर रखे हुए है।

Nagpur Government Medical Trauma Center
रोग राई ईडा पीडा घेऊन जा गे मारबत...नागपुर की मारबत परंपरा का विस्तार गोंदिया तक, निकला भव्य जुलूस

पुलिस जाचं जारी

फिलहाल नागपुर पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें अन्य कोई वाहन या व्यक्ति शामिल था या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com