टीकाकरण के बाद 2 माह के बच्चे की मौत, गड़चिरोली के कापेवंचा गांव में मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मियों पर सवाल

Gadchiroli Baby Death: गड़चिरोली के कापेवंचा गांव में टीकाकरण के बाद 2 माह के बच्चे की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को अहेरी उपजिला अस्पताल ले गए।
gadchiroli baby death after vaccination kapewancha
गड़चिरोली में बच्चे की मौत (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vaccination Death Case Gadchiroli: गड़चिरोली जिले के अहेरी तहसील के पेरमिली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत आने वाले कापेवंचा गांव में टीकाकरण के बाद दो माह के बच्चे की मृत्यु होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। घटना से जिले में खलबली मच गई है। वहीं परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

कापेवंचा निवासी सुनीता श्यामराव तलांडी का दो माह के बच्चे को सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पेरमिली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर टीका लगाया। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कुछ समय तक बच्चे की निगरानी की।

उस समय बच्चे की तबीयत सामान्य बताई गई। इसके बाद कर्मचारी समीपस्थ कोठाराम गांव में दौरे के लिए चले गए। इसी दौरान रात के समय अचानक बच्चे को बुखार आया। मध्यरात्रि करीब 12 बजे बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे लेकर अहेरी उपजिला अस्पताल पहुंचे।

gadchiroli baby death after vaccination kapewancha
नागपुर में लगेगा देश का सबसे बड़ा आयुर्वेद मेला, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री का बड़ा ऐलान

बच्चों की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल

चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि, बच्चे को अहेरी उपजिला अस्पताल ले जाते समय पेरमिली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक भी कर्मचारी उनके साथ मौजूद नहीं था। इसको लेकर परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, बच्चे की मौत टीकाकरण के कारण ही हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकाकरण के बाद बच्चों की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच के बाद स्पष्ट होगा मृत्यु का कारण

पेरमिली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अमोल कुकूडकर ने बताया कि बच्चे का नियमानुसार टीकाकरण किया गया था। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बच्चे का निरीक्षण किया था और उस समय उसकी तबीयत सामान्य थी। इसके बाद अचानक बच्चे की मौत हो गई। मृत्यु का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com