गड़चिरोली में करोड़ों का निवेश, देवेंद्र फडणवीस का दावा युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए सुनहरे अवसर

Gadchiroli Green Steel Hub: गड़चिरोली जिले के 44वें स्थापना दिवस पर देवेंद्र फडणवीस ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि माओवाद को पीछे छोड़ जिला 'ग्रीन स्टील हब' बन रहा है और करोड़ों का निवेश आ रहा है।
Gadchiroli Formation Day Green Steel Hub
देवेंद्र फडणवीस और स्टील फैक्ट्री के अंदर मशीनरी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gadchiroli Formation Day Green Steel Hub: गड़चिरोली जिले के गठन को 26 अगस्त को 44 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गढ़चिरोली की विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि माओवाद की पुरानी पहचान को पीछे छोड़ते हुए गड़चिरोली अब देश के 'ग्रीन स्टील हब' के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि

गड़चिरोली जिले का उनके हृदय में सदैव विशेष स्थान रहा है। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि गड़चिरोली माओवाद से मुक्त हो चुका है। पुरानी पहचान को पीछे छोड़कर जिला अब देश के 'ग्रीन स्टील हब' के रूप में नई पहचान बना रहा है। 

जिले में करोड़ों का निवेश 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, वर्ष 2014 से गड़चिरोली जिले के विकास के लिए बेहद ईमानदारी और गंभीरता से प्रयास किए गए हैं, जिनके परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं। जिले में करोड़ों रुपये का निवेश आ रहा है। उद्योग, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे के निर्माण को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

इससे न केवल गड़चिरोली बल्कि आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे, जिले के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के साथ ही जल, जमीन, जंगल और पर्यावरण के संरक्षण पर भी उतना ही गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए गड़चिरोली की प्रगति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

Gadchiroli Formation Day Green Steel Hub
CM फडणवीस के सामने 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, साल के पहले दिन गड़चिरोली जिले को मिली ये सौंगात

जिले को मिली विकास की गति

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा, रेलमार्ग, सड़कों के निर्माण तथा शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार से गडचिरोली के विकास को नई गति मिली है। इन परियोजनाओं के कारण जिला तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है। गड़चिरोली के इस परिवर्तन का श्रेय जिले के नागरिकों को देते हुए कहा कि विकास प्रक्रिया में नागरिकों द्वारा दिए गए मजबूत सहयोग का ही यह परिणाम है।

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जिले की विकास यात्रा और अधिक गतिशील हो रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से आह्वान किया कि सभी मिलकर गडचिरोली के विकास में नई उपलब्धियां जोड़ें और भविष्य में भी सरकार के विकास कार्यों में अपना सहयोग बनाए रखें। उन्होंने जिले के स्थापना दिवस के अवसर पर गड़चिरोली के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com