BJP Parliamentary Board: भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड के पुनर्गठन और 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीतिक मंथन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के बीच संगठन को मजबूत करने तथा निर्णय प्रक्रिया को अधिक संस्थागत बनाने पर चर्चा जारी है। संघ की ओर से सलाह दी गई है कि पार्टी के सभी बड़े और नीतिगत फैसले व्यक्तिगत स्तर के बजाय 11 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में ही लिए जाएं। संगठन में पीढ़ीगत बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस बार संसदीय बोर्ड में नए चेहरों को शामिल करने और कुछ पुराने सदस्यों को हटाने की संभावना है।
संघ की सिफारिश के तहत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संसदीय बोर्ड में जगह मिलने की चर्चाएं तेज हैं। दोनों नेताओं का संगठनात्मक अनुभव, शांत स्वभाव और गठबंधन सहयोगियों को साधने की क्षमता इन्हें 2029 के लिहाज से अहम बनाती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर भी विचार किए जाने की अटकलें हैं। पूरी जानकारी के लिए देखें नवभारत लाइव की एक खास रिपोर्ट...