- Hindi News »
- Maharashtra »
- From Nagpur To Umred Class 12 Board Paper Leaks Collusion Between Coaching Institutes Questioning Board Secrecy
नागपुर से उमरेड तक 12वीं बोर्ड पेपर लीक का जाल: कोचिंग संस्थाओं की साठगांठ, बोर्ड की गोपनीयता पर सवाल
नागपुर में 12वीं स्टेट बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने राज्य मंडल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। कोचिंग संस्थाओं की मिलीभगत और पेपर लीक के गोरखधंधे की जांच जारी है।

Nagpur paper leak case: छात्रों का पेपर देता हुआ फाइफ चित्र गोपनीयता बनाए रखने में राज्य मंडल नाकाम पेपर लीक वर्षों से चल रहा पेपर का गोरखधंधा नागपुर, महानगर संवादादता।
12वीं स्टेट बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने साबित कर दिया है कि कोचिंग संस्थाओं की साठगांठ का खेल चल रहा है। उमरेड की कोचिंग संस्था के खिलाफ एक्शन के बाद यह संभावना और भी गहरी हो गई है कि केवल तीन विषय ही नहीं बल्कि और भी विषयों के पेपर लीक किये गये।
साथ ही यह कारोबार पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इसमें राज्य मंडल के अधिकारियों की मिलीभगत से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बेहद गोपनीय मामला होने के बावजूद राज्य मंडल अपनी विश्वसनीयता को बनाए रखने में नाकाम रहा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिला अस्पताल में चूहों का आतंक: मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, प्रशासन ने परिजनों को ठहराया जिम्मेदार
अमरावती के महादेवखारी और तपोवन में तेंदुए की दहशत, रात में दिखाई देने से नागरिकों में भय
अमरावती में दुपहिया चोरी का पर्दाफाश: दो शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार की 2 मोटरसाइकिल जब्त
छत्रपति संभाजीनगर: महावितरण का बड़ा एक्शन, फतियाबाद और पिसादेवी में 29 लोग बिजली चोरी करते धराए, केस दर्ज
आखिरकार पेपर लीक प्रकरण नागपुर से उमरेड पहुंच गया है। अब तक जांच कोचिंग संस्थाओं के इर्दगिर्द ही घूम रही है। यही वजह है कि इसमें और कोचिंग संस्थाओं के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
सूत्र बताते हैं कि पेपर लीक पहली बार नहीं हुआ है। पिछले वर्ष भी मुख्य विषयों के पेपर परीक्षा से पहले छात्रों को वाट्सग्रुप पर आ गये थे। इतना ही नहीं, कई केंद्रों में कोचिंग के शिक्षक भी बैठकर नकल में मदद कराते हैं।
केवल तीन विषयों के ही पेपर नहीं बल्कि सभी विषयों के पेपर लीक होने की चर्चा जोरों पर है। कोचिंग संस्थाओं की बोर्ड से सेटिंग सूत्र बताते हैं कि कोचिंग संस्थाएं अधिकाधिक छात्रों को आकर्षित करने के लिए बेहतर रिजल्ट का दावा पेपर लीक के भरोसे पर ही करती हैं।
इसमें शहरी भागों के साथ ही ग्रामीण भागों की कोचिंग संस्थाओं का भी समावेश है। कोचिंग संस्थाओं की सेटिंग सीधे तौर पर बोर्ड के अधिकारियों के साथ होने की वजह से ही पेपर मिल जाते हैं। इसके बदले अधिकारियों की जेब गरम करनी पड़ती है।
पेपर लीक वाट्सअप ग्रुप पर किये जाने से सीधे तौर पर बोर्ड के अधिकारी शामिल नहीं होते। यही वजह है कि पिछले वर्षों से बचते आ रहे हैं।
सूत्र यह भी बताते हैं कि कई छात्रों ने पेपर लीक होने का फायदा उठाया लेकिन अब उनकी पहचान कर पाना संभव नहीं है। बोर्ड का रवैया निष्क्रिय इस पूरे मामले में शालेय शिक्षा मंत्री और महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल का रवैया भी निष्क्रिय रहा।
केवल पेपर लीक करने वाले आरोपियों तक ही जांच को समिति रखा गया है जबकि अधिकारियों की जांच वाला एंगल नहीं देखा गया है।
From nagpur to umred class 12 board paper leaks collusion between coaching institutes questioning board secrecy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रंग पंचमी को लड्डू गोपाल को चढ़ाएं ये विशेष भोग, मनोकामनाएं होंगी पूरी
Mar 07, 2026 | 08:37 PMIND vs NZ: कीवी कप्तान के माइंड गेम पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, कहा- हमें बिल्कुल भी चिंता नहीं
Mar 07, 2026 | 08:37 PMभंडारा जिला अस्पताल में चूहों का आतंक: मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, प्रशासन ने परिजनों को ठहराया जिम्मेदार
Mar 07, 2026 | 08:30 PMIND vs NZ: आकाश चोपड़ा ने फाइनल के लिए अपने प्लेइंग-11 का किया ऐलान, अभिषेक और वरुण को लेकर कही बड़ी बात
Mar 07, 2026 | 08:27 PMIND vs NZ Final: वरुण चक्रवर्ती को मिला सूर्या का साथ, प्लेइंग-11 में बदलाव को लेकर कप्तान ने क्या कहा?
Mar 07, 2026 | 08:24 PMअमरावती के महादेवखारी और तपोवन में तेंदुए की दहशत, रात में दिखाई देने से नागरिकों में भय
Mar 07, 2026 | 08:20 PMमहिला दिवस पर खास पहल, महिलाओं के हाथों में होगी मेट्रो की कमान
Mar 07, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM












