- Hindi News »
- Maharashtra »
- Four Year Old Child Found Infected With Japanese Encephalitis In Pune Health Department On Alert
पुणे में जापानी इंसेफेलाइटिस से संक्रमित मिला एक चार वर्षीय बच्चा, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: पुणे में एक 4 वर्षीय बच्चे के जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis) से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। बच्चे को पिछले महीने 3 नवम्बर को पुणे के ससून हॉस्पिटल (Sassoon Hospital) के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उक्त बच्चे में बुखार, सिर दर्द, कमजोरी और दौरे जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) अलर्ट मोड पर है।
ससून हॉस्पिटल में भर्ती करने के बाद मरीज के विभिन्न परीक्षण किए गए और इलाज शुरू किया गया। ससून हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ. विनायक काले ने कहा कि मरीज के रक्त और सीएसएफ नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि NIV द्वारा उक्त मामले में मरीज की रिपोर्ट जापानी इंसेफेलाइटिस के लिए सकारात्मक थी।
ससून अस्पताल में मरीज का इलाज जारी
ससून अस्पताल की डॉ. आरती किणीकर ने कहा कि उक्त बच्चे को 9 दिनों तक वेंटीलेटर पर रखा गया और साथ ही आवश्यक दवाएं शुरू की गईं। 17 दिनों की गहन देखभाल के बाद मरीज को आगे के इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि यह बीमारी आमतौर पर 15 साल से कम उम्र के बच्चों में पाई जाती है और इसके मरीज के लक्षण बुखार, सिरदर्द, कमजोरी और दौरे पड़ते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा
बेहद शर्मनाक! पुणे में बैंक एजेंट ने कर्जदार दंपति को लातों और घूंसे से पीटा, वीडियो वायरल
पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प
बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, यूपी-महाराष्ट्र रेल कनेक्टिविटी मजबूत
डोर-टू-डोर सर्वेक्षण शुरू
बच्चे में जापानी इंसेफेलाइटिस के संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने पुणे के वडगावशेरी में पर्यावरण-महामारी विज्ञान (Eco-Epidemiological Survey) सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र निगरानी अधिकारी डॉ. प्रदीप आवटे ने कहा कि अधिकारियों ने वडगांवशेरी से बच्चों के 22 सीरम के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें जापानी इंसेफेलाइटिस संक्रमण के परीक्षण के लिए NIV भेजा गया है। घर-घर सर्वे भी किया जा रहा हैं। जापानी इंसेफेलाइटिस एक मच्छर जनित जूनोटिक वायरल बीमारी है जो जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस के कारण होती है।
Four year old child found infected with japanese encephalitis in pune health department on alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PMवनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
Apr 28, 2026 | 09:45 PMबंगाल चुनाव: दूसरे चरण का मतदान कल, 3.2 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान; दांव पर 1448 उम्मीदवारों की किस्मत
Apr 28, 2026 | 09:33 PMचौथी बार अस्पताल पहुंचे इमरान खान: सरकारी अस्पताल के इलाज से PTI नाखुश, निजी डॉक्टरों की देखरेख पर अड़ी पार्टी
Apr 28, 2026 | 09:32 PMसरकारी कर्मचारियों की लॉटरी! 8th Pay Commission पर सुगबुगाहट तेज, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी
Apr 28, 2026 | 09:27 PMगंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें
Apr 28, 2026 | 09:16 PMखाड़ी देशों में नागरिकता संकट: कुवैत और बहरीन ने अपने ही हजारों नागरिकों को किया बेदखल; ईरान कनेक्शन आया सामने
Apr 28, 2026 | 09:07 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM














