Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई के धारावी इलाके में बेहतर हुए हालात, कोरोना की तीसरी लहर के बाद पहली बार एक भी केस नहीं आया सामने

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 29, 2022 | 10:54 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बढ़ते कोरोना (Corona Virus) मामलों की रफ्तार अब कम होती नज़र आ रही है। मुंबई के ‘धारावी मॉडल’ (Dharavi Model) की अपनी नई वैश्विक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए, झुग्गी बस्ती से 28 जनवरी को एक भी कोरोना मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि, शहर में कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave) के बाद इस साल यह पहली बार है कि, धारावी में कोविड का एक भी मामला सामने नहीं आया जिससे पता चलता है कि, यहां अब कोरोना से बने हालात बेहतर हो रहे हैं। धारावी में कोरोना वायरस केस लोड 8,581 है, जिसमें से 8,121 मामलों में अब तक लोग ठीक हो चुके हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि, धारावी में 18 साल से ऊपर के 4.6 लाख लोग रहते हैं और यहां एक अस्थायी आबादी के साथ आबादी का आंकड़ा 8.5 लाख तक पहुंच जाता है। अधिकारी ने बताया कि, 39 दिनों के बाद क्षेत्र में मामलों की संख्या शून्य हुई है। इस क्षेत्र में पिछली बार 20 दिसंबर 2021 को शून्य मामला दर्ज किया गया था। धारावी में पिछले साल दिसंबर के महीने में 14 बार और 15-20 दिसंबर से लगातार छह दिनों तक शून्य मामले दर्ज किए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, धारावी बीएमसी के जी-नॉर्थ वार्ड के अंतर्गत आता है। वार्ड के अधिकारियों ने कहा कि, तीन प्रमुख कदम – सार्वजनिक शौचालयों को दिन में पांच बार साफ करना, मुफ्त कोविड -19 परीक्षण और घर-घर टीकाकरण – यहां उठाए गए हैं जो कोरोना से जंग में कारगर साबित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ताजमहल से भी महंगा हुआ गरीबी का दर्शन, धारावी में गरीबी देखने के लिए 15000 रुपए प्रति 2 घंटा चुका रहे लोग

सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज, नाशिक में विद्युत सुशोभीकरण पर अहम बैठक

30 हजार घरों के लिए 26 करोड़ जारी, यशवंतराव चव्हाण मुक्त वसाहत योजना को तीन साल बाद कार्योत्तर मंजूरी

कस्पटे मिसिंग लिंक सड़क को हाईकोर्ट की हरी झंडी, एक साल में काम पूरा करने का आदेश

For the first time after the third wave of corona not a single case of corona reported in dharavi area of mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2022 | 10:54 AM

Topics:  

  • BMC
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.