मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस में लगी भीषण आग, देखें विडियो
- Written By: किर्तेश ढोबले
मुंबई: मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus Fire) पर बुधवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि घटना के वीडियो में धुएं का बड़ा काला बादल नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह आग बुधवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन की कैंटीन में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | A fire broke out in the canteen at Lokmanya Tilak Terminus station located in the Kurla area of Mumbai, today. No casualty was reported in the incident. pic.twitter.com/XsXuBidKBl — ANI (@ANI) December 13, 2023
मिली जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दोपहर 3 बजे जन आहार कैंटीन के पास आग लगने की सूचना मिली। साढ़े तीन बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि एलटीटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित जन आहार कैंटीन में दोपहर पौने तीन बजे आग लग गई। उन्होंने कहा, “ फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।” आग लगने की कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें रेलवे स्टेशन की छत से काला धुआं उठता देखा जा सकता है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने जन आहार कैंटीन में आग लगने की पुष्टि की और कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
