Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में किसानों को साहूकारों से बचाने की पहल, 43 हजार से अधिक किसानों ने लिया 320 करोड़ का फसल कर्ज

Gondia Kharif Crop Loan: गोंदिया में खरीफ सीजन के लिए किसानों को निजी कर्ज और साहूकारों के चंगुल से बचाने के लिए फसल ऋण की सीमा बढ़ा दी गई है। अब तक 320 करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जा चुका है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 08, 2026 | 11:53 AM

गोंदिया किसानों का खरीफ फसल कर्ज प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Farmers Agriculture Credit Limit: खरीफ सीजन के दौरान किसानों को खेती के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाबार्ड और राज्य सरकार के माध्यम से फसल कर्ज वितरित किया जा रहा है। इस वर्ष गोंदिया जिले की जिला सहकारी, राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों को 495 करोड़ रुपये का फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य दिया गया है। अब तक 43,089 किसानों को 320 करोड़ रुपये का फसल कर्ज वितरित किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का लगभग 65 प्रश. है।

जिले में इस खरीफ सीजन में लगभग 1 लाख 68 हजार (1,68,000) हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जा रही है। खेती की लागत बढ़ने के साथ ही खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों के लिए किसानों को अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है। किसानों को साहूकारों या निजी उधार पर निर्भर न रहना पड़े, इसलिए सरकार और नाबार्ड की सहायता से बैंकों के माध्यम से फसल कर्ज उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस वर्ष खरीफ सीजन में जिला, राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों को 495 करोड़ रुपये का फसल कर्ज आवंटन लक्ष्य दिया गया है। इसमें से अब तक सभी बैंकों ने 320 करोड़ 3 लाख रुपये का फसल कर्ज वितरित किया है। अब तक हुए कर्ज वितरण में गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने एक बार फिर सबसे आगे रहते हुए 37,717 किसानों को 263 करोड़ 43 लाख रुपये का फसल कर्ज दिया है। वहीं राष्ट्रीयकृत बैंकों ने 2,528 किसानों को 23 करोड़ 76 लाख रुपये , अन्य बैंकों ने 366 किसानों को 10 करोड़ 73 लाख रुपये , जबकि ग्रामीण बैंकों ने 2,478 किसानों को 22 करोड़ 11 लाख रुपये का कर्ज वितरित किया है। इस वर्ष राज्य सरकार ने धान सहित अन्य फसलों के लिए प्रति हेक्टेयर फसल कर्ज की सीमा बढ़ाई है, जिससे किसानों को पहले की तुलना में अधिक कर्ज मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र को 20 साल बाद मिला नर्मदा का हक, 10 TMC पानी मिलने का रास्ता साफ, शाह की बैठक में बड़ा फैसला

वर्धा में बारिश के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा: साढ़े 3 साल में 1931 लोग हुए शिकार, स्वास्थ्य केंद्रों पर ASV अलर

मुंबई राजभवन में तैनात SRPF जवान ने की आत्महत्या, महिला सहकर्मी के शादी से इनकार का मामला

नागपुर में ‘हीरा स्वीट्स’ पर FDA का हथौड़ा! गंदगी और गंभीर अनियमितताएं मिलने पर खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निरस्त

अब तक 65 प्रतिशत कर्ज वितरित

गोंदिया जिला मध्यवर्ती बैंक व्यवस्थापक कौशल तिराले ने कहा है कि संभावना है कि खरीफ सीजन में किसानों को फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। अब तक 65 प्रश. कर्ज वितरित किया जा चुका है। अब तक 43 हजार 89 (43,089) किसानों को 320 करोड़ का कर्ज वितरित किया जा चुका है। आने वाले दिनों में कर्ज वितरण की गति और तेज होने की उम्मीद है।

जिला सहकारी बैंक सबसे आगे

फसल कर्ज प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल होने के कारण किसान सबसे अधिक गोंदिया जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक का रुख कर रहे हैं। इस बैंक को 425 करोड़ रुपये का फसल कर्ज वितरण का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें से बैंक ने अब तक 37,717 किसानों को 263 करोड़ 43 लाख रुपये का फसल कर्ज वितरित किया है।

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; 5 साल में खोजे गए 1,155 लापता बच्चे, ऑपरेशन मुस्कान से लौटी घरों में रौनक

बैंकवार फसल कर्ज वितरण

बैंक का प्रकार वितरित कर्ज (करोड़ रुपये में) लाभार्थी किसान (संख्या)
जिला बैंक 263.43 करोड़ रुपये 37,717
राष्ट्रीयकृत बैंक 23.76 करोड़ रुपये 2,528
अन्य बैंक 10.73 करोड़ रुपये . 366
ग्रामीण बैंक 22.11 करोड़ रुपये 2,478
कुल योग 320.03 करोड़ रुपये 43,089

Farmers crop loan distribution reaches 320 crore gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 11:53 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Kharif Crop
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.