- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fake Medical Camp Ayurvedic Hair Treatment Busted Dharampeth Nagpur
नागपुर में ‘100% बाल उगाने’ के नाम पर फर्जी मेडिकल का भंडाफोड़, प्रशासन ने बंद कराया कैंप
Nagpur Health Fraud News: नागपुर में 100% बाल उगाने के दावे वाले कथित अवैध मेडिकल शिविर का भंडाफोड़ हुआ। प्रशासन ने धरमपेठ में कार्रवाई कर शिविर बंद कराया और सामग्री जब्त की।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर, फर्जी मेडिकल शिविर, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Fake Medical Camp: नागपुर में 100% बाल उगाने के आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर चल रहे एक बड़े फर्जी और अवैध मेडिकल शिविर का भंडाफोड़ हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चिकित्सा आघाड़ी (मेडिकल सेल) की सतर्कता और त्वरित पहल के कारण सैकड़ों नागरिक वित्तीय धोखाधड़ी और स्वास्थ्य के बड़े खतरे से बच गए। प्रशासन ने धरमपेठ के सुगंध सभागार परिसर में चल रहे इस अवैध शिविर को तुरंत बंद करवाकर वहां मौजूद दवाइयों और अन्य साम्सी जब्त कर ली हैं।
सोशल मीडिया पर ‘सलमान भाई’ के नाम से था मशहूर
जांच में सामने आया है कि जालसाज सोशल मीडिया पर ‘सलमान भाई हेयर ट्रीटमेंट’ के नाम से इस फर्जीवाड़े का जमकर प्रचार कर रहे थे। ‘100% बाल उगाने की गारंटी’ का झांसा देकर देश के अलग-अलग राज्यों में इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे थे। नागपुर के इस शिविर में भी ‘आयुर्वेदिक इलाज’ के नाम पर आम जनता से मोटी रकम वसूली जा रही थी।
जाल में फंसे फर्जी डॉक्टर
इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही बीजेपी चिकित्सा आघाड़ी (नागपुर महानगर) के अध्यक्ष डॉ. विनोद दाडे, डॉ. प्रणय चांदेकर, डॉ. अजय सारंगपुरे और राकेश कोटमवार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तुरंत शासन और प्रशासन तक पहुंचाई।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें:-लंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ओएसडी सुनील मित्रा, नागपुर महानगरपालिका की स्वास्थ्य समिति के उपसभापति श्रीकांत आगलावे और सभापति मनीषा अतकरे ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया, उन्होंने मनपा के स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल छापेमारी के निर्देश दिए।
पुलिस और मनपा की संयुक्त छापेमारी
मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी और सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, संयुक्त जांच में पाया गया कि इस वीआईपी शिविर के लिए प्रशासन से कोई भी वैध अनुमति या लाइसेंस नहीं लिया गया था। मौके पर बड़े पैमाने पर वैश का लेन-देन भी पाया गया। ढोंगियों के खिलाफ बड़ा संदेश नागपुर में फर्जी डॉक्टरी और ढोंगी विकित्सा (भौदूगिरी) के खिलाफ इसे अब तक की सबसे बड़ी और सरक्ष कार्रवाई माना जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों की इससे कड़ा संदेश मिला है।
Fake medical camp ayurvedic hair treatment busted dharampeth nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










