-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Excise Department Nashik Raid Illegal Liquor Crackdown Pune Tragedy
पुणे त्रासदी के बाद नासिक आबकारी विभाग का एक्शन; 12 दिनों में 95 केस दर्ज, 59 हजार लीटर रसायन नष्ट
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Crime News: पुणे में जहरीली शराब त्रासदी के बाद नासिक आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 95 मामले दर्ज किए, 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में रसायन नष्ट किया।

जहरीली शराब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nashik Illegal Liquor Raid: पुणे में मेथनॉल मिश्रित जहरीली शराब से हुई दुखद त्रासदी के बाद नासिक राज्य आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधीक्षक संतोष झगड़े के नेतृत्व में चलाए गए 12 दिवसीय विशेष अभियान के तहत विभाग ने न केवल भारी मात्रा में घातक रसायन और हथकढ़ शराब जब्त की है, बल्कि बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां भी की हैं।
29 मई से 9 जून के बीच चलाए गए इस विशेष अभियान का लेखा-जोखा बेहद सख्त रहा है विभाग ने करीब 59,430 बल्क लीटर घातक रसायन (कच्चा माल) और 2,549 बल्क लीटर हथकढ़ शराब को मौके पर ही नष्ट किया है। इस दौरान 95 नए आपराधिक मामले दर्ज कर 72 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। कार्रवाई में 41 लाख 23 हजार 815 रुपये मूल्य की सामग्री और अवैध परिवहन में इस्तेमाल किए गए 2 वाहन जब्त किए गए हैं।
अब तक का विस्तृत ग्राफ
पुणे त्रासदी के बाद से विभाग की सक्रियता में कई गुना वृद्धि हुई है-
सम्बंधित ख़बरें
मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल
पुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
नागपुर की नरक जैसी सड़कों से परेशान बुजुर्ग का बड़ा कदम; हाई कोर्ट के जज को पत्र लिख लगाई न्याय की गुहार
- कुल दर्ज मामलेः 479 (त्रासदी से पहले 384, बाद में -95)
- कुल गिरफ्तार आरोपीः 324 (त्रासदी से पहले 254, बाद में 70)
- कुल जब्त सामग्री का मूल्यः लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपये
यह भी पढ़ें: – नासिक में ‘सिटीलिंक’ बस चालकों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ; आधुनिक तकनीक से सीखे यातायात के नियम
जानलेवा शराब से सावधान
प्रशासन की अपील राज्य आबकारी विभाग के अधीक्षक संतोष झगड़े ने नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध देसी या हथकढ़ शराब के सेवन से पूरी तरह बचें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक और जानलेवा हो सकती है।
प्रशासन ने जन-सहयोग मांगते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध निर्माण, भंडारण या परिवहन की सूचना मिले, तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें- टोल-फ्री नंबर: 18002339999, व्हाट्सएप नंबर: 8422001133, दूरभाष नंबर: 0253-2581033 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
Excise department nashik raid illegal liquor crackdown pune tragedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मेयर रितु तावडे के सामने ही मैनहोल में गिरा बीएमसी का कर्मचारी, वायरल VIDEO में खुली प्रशासन की पोल
Jun 24, 2026 | 03:58 PMJammu Kashmir: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, सुकराला माता मंदिर जा रही मिनीबस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल
Jun 24, 2026 | 03:57 PMपुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण
Jun 24, 2026 | 03:56 PMYoga For Hair Growth: हेयर फॉल कम करने और नए बाल उगाने में ये 3 योगासन हैं असरदार
Jun 24, 2026 | 03:55 PMजेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Jun 24, 2026 | 03:50 PMसुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पीडीए की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज में यूपीपीएससी के पास तीन कोचिंग संस्थान सील
Jun 24, 2026 | 03:36 PMभंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM











