- Hindi News »
- Maharashtra »
- E Crop Registration Farmers Network Issue Kharif Season Gadchiroli
गडचिरोली के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन बना सिरदर्द, खरीफ फसल पर असर संभव
Gadchiroli Farmers News: गडचिरोली के आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में नेटवर्क की कमी से किसान ई-फसल पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं। तकनीकी दिक्कतों से खरीफ सीजन में परेशानी बढ़ने की आशंका है।
- Written By: अंकिता पटेल

ई-फसल पंजीयन, गडचिरोली किसान,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Gadchiroli e-Crop Registration: गडचिरोली दुर्गम तथा आदिवासी बहुल क्षेत्र के किसानों के लिए ई-फसल पंजीयन की शर्त अब सिरदर्द साबित हो रही है। वर्ष 2024-25 के खरीफ सीजन में नेटवर्क के अभाव में अनेक किसानों की ई-फसल पंजीयन नहीं हो पायी, सरकार के ऑनलाईन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों का फटका किसानों को लग रहा है, वहीं इसके गंभीर परिणाम आगामी खरीफ सीजन में भी दिखाई देने की बात कहीं जा रही है।
नेटवर्क की समस्या
सिरोंचा तहसील के साथ ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र में इंटरनेट नेटवर्क की बडी समस्या कायम है। अनेक गांवों में मोबाईल नेटवर्क उचित रूप से उपलब्ध नहीं होने से किसानों कोई-फसल पंजीयन करने के लिए निरंतर सरकारी कार्यालय, सेवा केंद्र तथा इंटरनेट सुविधाओं का सहारा लेना पड़ा, लेकिन, नेटवर्क समस्या तथा तकनीकी दिक्कतों के चलते अनेक किसानों का पंजीयन अधूरा रहा।
इस दौरान राज्य के अन्न व नागरी आपूर्ति मंत्री ने विधानसभा में स्पष्ट आदेश देते हुए ई-फसल पंजीयन नहीं होने पर भी किसानों के धान खरीदी करने के निर्देष दिए थे। इसके मद्देनजर आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी संस्थाओं ने अनेक किसानों से धान खरीदी किए, लेकिन धान बिक्री के बावजूद अनेक किसानों के धान की राशि अब भी प्रलंबित है। जिससे किसान चिंता में है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
फसल कर्ज देने में टालमटोल
धान बेचने पर भी राशि नहीं मिली वहीं अब ई-फसल पंजीयन नहीं होने का कारण पेश करते हुए अनेक बैंक द्वारा फसल कर्ज देने में टालमटोल किया जा रहा है। ई-फसल पंजीयन नहीं होने पर फसल कर्ज मंजूर नहीं होगा,” ऐसी भूमिका कुछ बैंकों ने लेने से किसानों में चिता का वातावरण है।
यह भी पढ़ें:- गडचिरोली: शिक्षकों की नाराजगी दूर, परियोजना अधिकारी का बड़ा फैसला; प्रतिपूरक अवकाश पर सहमति
खरीफ सीजन आगामी कुछ दिनों में शुरू होनेवाला है, ऐसे में किसानों के समक्ष बीज, खाद, किटनाशक, मशागत खर्च तथा मजदूरी के लिए निधि जुटाने का बडा संकट निर्माण हुआ है। पहले ही किसान आर्थिक दिक्कतों में होनेवाले किसानों को चान की राशि नहीं मिले, ऐसे में फसल कर्ज नकारे जाने का भय निर्माण होने से ग्रामीण अंचल में रोष व्यक्त किया जा रहा है।
E crop registration farmers network issue kharif season gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










