Chandrapur News: ताड़ोबा में शराबियों का तांडव, रिसॉर्ट मैनेजर पर चाकू से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर ताड़ोबा-अंधारी बाघ परियोजना के बफर ज़ोन में शराब के नशे में धुत युवकों ने पूल पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में रिसॉर्ट मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
ताड़ोबा में शराबियों का तांडव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर: चंद्रपुर ताड़ोबा-अंधारी बाघ परियोजना के बफर ज़ोन में पर्यावरण और शांति के नाम पर खुले रिसॉर्ट अब खुलेआम हुड़दंग और हिंसा के केंद्र बनते जा रहे हैं। पद्मापुर गांव के पास स्थित एक रिसॉर्ट में सोमवार को जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शराब के नशे में धुत युवकों ने पूल पार्टी के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में रिसॉर्ट मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ताड़ोबा के बफर ज़ोन में तेजी से रिसॉर्ट्स की संख्या बढ़ रही है। इन रिसॉर्ट्स में डीजे, शराब और पूल पार्टियों का ऐसा माहौल बनता जा रहा है, जो वन्यजीवों के लिए घातक साबित हो रहा है। और अब बात केवल पर्यावरण की नहीं रह गई, बल्कि यहां गुंडागर्दी और हिंसक घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।
झगड़ा, चाकू और खून
सोमवार सुबह करीब 11 बजे, घुग्घूस इलाके के पांच युवक पद्मापुर के पोद्दार रिसॉर्ट पहुंचे थे। डीजे साउंड को लेकर उनका रिसॉर्ट प्रबंधक से विवाद हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ी कि युवकों ने चाकू निकालकर सीधे उस पर हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में घायल मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
ट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
पूर्व DGP के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन हड़पने का आरोप, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर फेथ ग्रुप का मालिक राघवेंद्र
MP में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी रेडियोग्राफर बना ‘डॉक्टर’ बनाने वाला मास्टरमाइंड
बिजली गुल: युवकों ने वलगांव सबस्टेशन में पेट्रोल डालकर लगाई आग
महज 2 घंटे में गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर पुलिस ने घेराबंदी कर महज दो घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को भद्रावती से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ललित गाताडे, आकाश आसुटकर, विष्णु बोंगाले, करण तीर्थगिरीवार और कृष्णा तोगार के रूप में हुई है। सभी आरोपी घुग्घूस के निवासी हैं।
पुलिस ने उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना केवल एक रिसॉर्ट तक सीमित नहीं है। यह एक गंभीर चेतावनी है कि बफर ज़ोन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ते रिसॉर्ट्स किस तरह कानून, पर्यावरण और नैतिकता की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों की मांग
- बफर ज़ोन में स्थित सभी रिसॉर्ट्स की वन विभाग द्वारा जांच की जाए।
- शराब परोसने के अवैध लाइसेंस वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
- डीजे और पूल पार्टियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
- वन्यजीवों के संरक्षण हेतु स्पष्ट नियम लागू किए जाएं।
