Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में अब घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, ‘फेसलेस आरटीओ’ की शुरुआत

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jun 03, 2022 | 07:05 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राज्य सरकार ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत लोगों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन राज्य मंत्री सतेज पाटिल (Minister Satej Patil) ने ‘फेसलेस आरटीओ’ (Faceless RTO) का शुभारंभ किया। अब ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) का नवीनीकरण सहित आरटीओ (RTO) की 6 सेवाएं घर बैठे प्राप्त हो सकेंगी। ये सेवाएं तत्काल प्रभाव से उपलब्ध होंगी।

परिवहन राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि इससे नागरिकों का समय और कागजों की बचत के साथ पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा । उन्होंने कहा कि लोगों को ‘फेसलेस आरटीओ’ योजना के लाभ के लिए केवल अपना आधार क्रमांक अपने मोबाइल फोन से जोड़ना होगा। आवेदक को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गये ओटीपी का इस्तेमाल करते हुए आधार क्रमांक सत्यापित कर पंजीकरण करना होगा। आधार पोर्टल से सत्यापन के बाद आवेदन पर कार्रवाई होगी।

ये 6 सेवाएं मिलेंगी ऑनलाइन

लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस पर पते में बदलाव, आरसी बुक की डुप्लीकेट, आरसी बुक पर पते में बदलाव और दूसरे राज्य में लाइसेंस के हस्तांतरण के लिए एनओसी ये 6 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी। उल्लेखनीय है कि इन सेवाओं के लिए हर साल लगभग 18 से 20 लाख आवेदन प्राप्त होते हैं, इसके लिए लोगों को आरटीओ कार्यालयों पर जाना पड़ता है। अब इनके लिए आवेदक को आरटीओ नहीं आना पड़ेगा। आवेदक को लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाण पत्र डाक द्वारा भेजे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट parivartan.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘स्कूल जिहाद’ पर किरीट सोमैया का प्रहार: ‘मस्जिदों में बदल रहे हैं स्कूल, अवैध घुसपैठियों को मिल रही पनाह’

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी

लेंसकार्ट विवाद में नया मोड़: पीयूष बंसल की पत्नी निधि मित्तल का X अकाउंट डीएक्टिवेट, मोदी से जुड़ा है मामला

Driving license will now be available from home in maharashtra faceless rto started

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2022 | 07:05 AM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.