Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी

Local Train Incident: डोम्बिवली स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला यात्री को हेड टीसी वृषाली सावंत जाधव ने गोद में उठाकर पहुंचाया स्टेशन मास्टर ऑफिस। जानें मानवता की इस भावुक कहानी के बारे में।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र
Updated On: Aug 05, 2026 | 08:32 PM

घायल महिला को उठाकर पहुंचाती हेड टीसी (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dombivli Station Female TC Helps Injured Woman: मुंबई की लोकल ट्रेन में भीड़भाड़ आम है। ऐसे में कई बार यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर गिरने व घायल होने की घटनाएं होती हैं। ऐसी ही एक घटना बुधवार को डोम्बिवली स्टेशन पर हुई जब अत्यधिक भीड़ के चलते एक महिला यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गई।

उसी समय कर्तव्य और मानवता की मिसाल पेश करते हुए मध्य रेल की एक महिला हेड टिकट कलेक्टर न सिर्फ मदद के लिए दौड़ी बल्कि घायल अवस्था में उस महिला यात्री को गोद में उठा कर स्टेशन मास्टर के कार्यालय तक ले गई।

त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

बताया गया कि यह घटना डोंबिवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई। मध्य रेल की टिकट जांच शाखा की हेड टिकट कलेक्टर वृशाली सावंत जाधव ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय 23 वर्षीय महिला यात्री सुश्री पूजा भीड़ के धक्के से प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ीं। पीछे से उतर रहे अन्य यात्री भी उन पर गिर गए। इस हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और खुद खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।

सम्बंधित ख़बरें

गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग

MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष

Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त

माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

डोम्बिवली स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला यात्री को हेड टीसी वृषाली सावंत जाधव ने गोद में उठाकर पहुंचाया स्टेशन मास्टर ऑफिस। pic.twitter.com/OWvXf0w3xn — Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) August 5, 2026

प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी

प्लेटफॉर्म पर मची अफरा-तफरी को देखते हुए वृषाली जाधव ने तुरंत स्थिति को समझा। उन्होंने स्टेशन उद्घोषक से लाइसेंसधारी हमाल बुलाने को कहा, लेकिन घायल महिला यात्री की हालत को देखते हुए उन्होंने हमाल के आने का इंतजार नहीं किया।

उन्होंने घायल महिला को स्वयं अपनी गोद में उठाया और दौड़कर स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय तक पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़

मध्य रेल प्रशासन ने की सराहना

मध्य रेल प्रशासन ने हेड टीसी जाधव की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। रेलवे के अनुसार, उनके समय पर हस्तक्षेप से यात्री को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सकी। मध्य रेल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें। पहले उतरने वाले यात्रियों को उतरने दें। रेलवे ने कहा कि श्रीमती जाधव जैसे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी ही यात्री सुरक्षा की असली पहचान हैं।

Dombivli station female tc helps injured woman passenger vrushali sawant jadhav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 08:32 PM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Maharashtra News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.