टिकट काउंटर पर फन फैलाकर बैठा विशाल नाग, डोंबिवली स्टेशन पर दहशत का माहौल
Dombivli Snake News: मुंबई के डोंबिवली रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर नाग निकलने से मची अफरा-तफरी। सर्पमित्रों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया, कुछ देर बंद रही टिकट सेवा।
- Written By: रूपम सिंह
विशाल नाग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dombivli Station Cobra Rescue: डोंबिवली रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर शनिवार को एक विशाल नाग के फन फैलाकर बैठ जाने से यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। टिकट खिड़की के सामने सांप दिखाई देते ही स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्रभावित क्षेत्र को खाली करा दिया।
कुछ समय तक प्रभावित रही टिकट सेवा
घटना के कारण टिकट वितरण का कार्य कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए यात्रियों को टिकट काउंटर से दूर रहने की सलाह दी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
सर्पमित्रों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ नाग का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद टिकट काउंटर पर कामकाज फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
ठाणेः आदिवासी बच्चों की पढ़ाई और परिवारों के राशन की उठाई जिम्मेदारी, सालासर हनुमान सेवा मंडल की पहल
यह भी पढ़ें:- मालाड में पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, तलवार लेकर पहुंचे युवक को किया गिरफ्तार
समय रहते कार्रवाई से टली जनहानि
रेलवे प्रशासन ने बताया कि समय पर क्षेत्र को खाली कराने और सर्पमित्रों की सतर्कता के कारण किसी भी यात्री या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेलवे प्रशासन ने की अपील
डोंबिवली रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर में यदि कभी सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो घबराएं नहीं और उन्हें पकड़ने या भगाने का प्रयास करने के बजाय तुरंत रेलवे कर्मचारियों या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में समय पर सूचना और सतर्कता से किसी भी दुर्घटना को टाला जा सकता है।
