Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निरहुआ का चैलेंज, मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ

भोजपुरी एक्टर और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा का विरोध करने वाले नेताओं को चैलेंज दिया है कि मैं मराठी नहीं बोलता, मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 07, 2025 | 11:46 AM

मराठी हिंदी विवाद पर निरहुआ का चैलेंज

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल सरकार ने मराठी और इंग्लिश मीडियम के स्कूलों के पाठ्यक्रम में हिंदी भाषा के विषय को अनिवार्य कर दिया था, हालांकि विवाद को देखते सरकार बैकफुट पर आई और उसने अपना फैसला वापस ले लिया। लेकिन मराठी हिंदी को लेकर शुरू हुआ विवाद रुक नहीं रहा है। इस विवाद में अब भोजपुरी एक्टर और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी शामिल हो गए हैं उन्होंने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा का विरोध कर रहे नेताओं को चुनौती दी है और कहा है मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा मुझे लगता है, यह जो लोग भी कर रहे हैं, यह गंदी राजनीति है। देश में कहीं भी ऐसा नहीं होना चाहिए। यह देश अपनी विविध भाषाओं और संस्कृतियों के लिए पहचाना जाता है। इसीलिए इसे विविधता में एकता बनाए रखने वाला देश कहा जाता है, यही तो हमारे देश की खासियत है। मुझे लगता है कि इस तरह की गंदी राजनीति करने वालों को ऐसा करने से बचना चाहिए और संभल जाना चाहिए, यह तोड़ने की राजनीति है, जोड़ने की नहीं।

ये भी पढ़ें- सास से कपड़ा धुलवा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने बताई कहानी घर-घर की

दिनेश लाल यादव ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि अगर दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ, मैं मराठी नहीं बोलता। मैं किसी भी नेता को खुला चैलेंज देता हूं कि अगर तुम्हारे अंदर दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ। मैं मराठी नहीं बोल रहा हूं। यह गंदी राजनीति है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं एक पॉलिटिशियन हूं मेरा मानना है कि राजनीति लोगों के वेलफेयर के लिए होनी चाहिए उनका शोषण करने के लिए नहीं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने जब महाराष्ट्र में यह फैसला लागू किया था, तब विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने एकसाथ होकर इसका विरोध किया था और इसी पर अब दिनेश लाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

कौन हैं निरहुआ
निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। उन्होंने कई भोजपुरी गाने गाए और जल्द ही अपनी पहचान बना ली। बाद में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया और जल्दी ही भोजपुरी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए। निरहुआ, जिनका असली नाम दिनेश लाल यादव है, एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता, गायक और राजनीतिज्ञ हैं। वह अपनी मस्ती भरी अदाओं और दिलचस्प फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Dinesh lal yadav aka nirhua challanged marathi hindi language row in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 11:34 AM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Dinesh Lal Yadav Nirahua
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

पश्चिम बंगाल में ‘द बंगाल फाइल्स’ पर विवाद, नहीं लगा एक भी शो, समिक भट्टाचार्य ने दी प्रतिक्रिया

2

पहले सिर काटा, फिर किए 17 टुकड़े…भिवंडी के मुस्कान की पति मोहम्मद ताहा ने की बेरहमी से हत्या

3

रानी चटर्जी का ‘डबिंग मोड ऑन’, ये देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट, क्या आ रही है अगली फिल्म?

4

मूर्ति विसर्जन में इतने हजार CCTV-पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, BMC ने की खास तैयारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.