शराब कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 55 करोड़ की बिक्री पर नहीं जमा किया टैक्स, मौके पर 55 लाख की वसूली
Income Tax Raid: नंदुरबार के शराब कारोबारी पर आयकर विभाग की छापेमारी में 55 करोड़ रुपये की बिक्री पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ, मौके पर 55 लाख रुपये वसूले गए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nandurbar Liquor Business:आयकर विभाग (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nandurbar Liquor Business: आयकर विभाग की टीडीएस विंग ने शराब तस्करों के बाद अब बड़े कर चोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नासिक और जलगांव की संयुक्त आयकर टीम ने नंदुरबार के रसूखदार शराब व्यापारी सदानंद पृथ्वीराज झरवार के प्रतिष्ठानों त्रिमूर्ति ट्रेडर्स और पूर्वी मार्केटिंग पर अचानक सर्वे कार्रवाई की। सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये के टर्नओवर के पीछे छिपी बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।
55 करोड़ की बिक्री, लेकिन टैक्स नहीं
जांच के दौरान आयकर अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष में करीब 55 करोड़ रुपये की शराब बिक्री से जुड़े दस्तावेज मिले। नियमों के अनुसार, इस बिक्री पर 1 प्रतिशत की दर से 55 लाख रुपये टीसीएस (TCS) के रूप में सरकारी खजाने में जमा करना अनिवार्य था। लेकिन कारोबारी ने कथित तौर पर रिकॉर्ड में हेराफेरी कर यह राशि सरकार को जमा नहीं की थी।
दबाव में आकर मौके पर जमा कराए 55 लाख
संयुक्त आयकर आयुक्त (नासिक रेंज) के मार्गदर्शन में सघन पूछताछ के बाद कारोबारी ने अपनी गलती स्वीकार की। आयकर विभाग के दबाव के चलते व्यापारी ने तुरंत 55 लाख रुपये का चेक विभाग को सौंप दिया। इसके अलावा, पिछले वर्षों के करीब 50 लाख रुपये के बकाया कर का भुगतान करने के लिए कारोबारी ने 15 दिनों का समय मांगा है।
सम्बंधित ख़बरें
छिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की कार्रवाई: अकोला के बालापुर में मिनी शराब फैक्ट्री सील, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
जौनपुर में छापेमारी करने पहुंचे पांच फर्जी आयकर अधिकारी, सर्राफा कारोबारियों ने तीन को दबोचा; दो फरार
खामगांव अर्बन बैंक पर IT का छापा, 350 खातों में मिले 100 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन; SFT छिपाने का भंडाफोड
ये भी पढ़े: नासिक-पुणे हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में एक्शन, 3 टन गोमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा
नियमों की अनदेखी पड़ेगी महंगी
जलगांव के आयकर अधिकारी मनु भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि टीडीएस और टीसीएस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विभाग की पैनी नजर है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
