धुले पुलिस की कार्रवाई: दोंडाइचा सेंधमारी का खुलासा, 47 हजार की चोरी का मामला सुलझा; सोने के आभूषण बरामद
Dhule Crime News Update: धुले के दोंडाइचा में राका नगर सेंधमारी मामले का पुलिस ने खुलासा किया। एलसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule Dondaicha Burglary Case ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Dhule Dondaicha Burglary Case: धुले दोंडाइचा शहर के राका नगर इलाके में हुई सेंधमारी का स्थानीय अपराध शाखा ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजगुरु मोहन पाटिल (20), निवासी महादेवपुरा, दोंडाइचा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, राका नगर स्थित संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले ओमप्रकाश पंडित सोनवणे के बंद मकान का ताला तोड़कर 29 सितंबर 2025 को अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब 47 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया था।
इस मामले में दोंडाइया पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 305 (ए), 331(3), 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा कर रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला की स्कूलों में नहीं पहुंचीं निःशुल्क किताबें, सीईओ ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
मुंबई में BMC कर्मचारी की दर्दनाक मौत, पानी की टंकी से गिरकर गई जान; KEM अस्पताल में तोड़ा दम
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
इसी दौरान 13 मार्च को पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी चोरी का माल बेचने के लिए नंदुरबार चौफुली पर आने वाला है।
सूचना के आधार पर एलसीबी की टीम ने मौके पर जाल बिछाया और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने सोनवणे के घर में चोरी करने की बात कबूल कर ली।
इनकी रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय देवरे के मार्गदर्शन में की गई। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार, सहायक पुलिस निरीक्षक श्रीकृष्ण पारधी सहित पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी, चेतन बोरसे, संतोष हिरे, विनायक खैरनार, कमलेश सूर्यवंशी और हर्षल चौधरी की टीम ने यह सफलता हासिल की।
चोर के पास से मंगलसूत्र सहित अन्य सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 18 हजार रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिसमें 2.510 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र जिसकी कीमत 5,000 रुपये बताई रही है।
यह भी पढ़ें:-धुले के टॉवर गार्डन की ऐतिहासिक घड़ी फिर बजेगी, जीपीएस सिस्टम से होगी चालू
वहीं 1 ग्राम की सोने की नथुनी जिसकी 2,000 रुपए आंकी जा रही है। 3.60 ग्राम के सोने के ईयर रिंग्स जिसकी कीमत 9,000 रुपये है। 1.2 ग्राम का सोने का पेंडल जिसकी कीमत 2,000 रुपये बताई जा रही है। इस तरह से पुलिस ने कुल 18,000 रुपए का चोरी का माल जब्त किया है।
