धुले के ‘पांच कंदील’ क्षेत्र का बदलेगा चेहरा: 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक मार्केट, अतिक्रमणमुक्त शहर की ओर कदम
Dhule Vegetable Market: धुले के पांच कंदील क्षेत्र में 55 करोड़ की लागत से आधुनिक सब्जी मार्केट बनेगा। पुराने जर्जर बाजार की जगह नया प्रोजेक्ट, अतिक्रमण हटाने और व्यापारियों के पुनर्वास पर जोर।
- Written By: अंकिता पटेल
धुले मार्केट प्रोजेक्ट,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Dhule Maharashtra Urban Development: धुले शहर के सबसे व्यस्त और संवेदनशील ‘पांच कंदील क्षेत्र की तस्वीर अब बदलने जा रही है। सी साल पुराने और जर्जर हो चुके लालबहादुर शास्त्री सब्जी मार्केट के स्थान पर 55 करोड़ की लागत से आधुनिक मार्केट विकसित किया जाएगा।
पुराने मार्केट के कायाकल्प का रास्ता तैयार
इसका भूमिपूजन पालकमंत्री जयकुमार रावल के हाथों संपन्न हुआ, यह परियोजना सिर्फ एक बजार निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि घुलिया को अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में एक। बड़ा कदम है विधायक अनूप अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान शहर को अतिक्रमणमुक्त करने का जो संकल्प लिया था।
यह प्रोजेक्ट उसी की सिद्धि है, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले सैकड़ों विक्रेताओं के पुनर्वास के लिए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी गई है। व्यापारियों को विश्वास में लेकर पुराने मार्केट के कायाकल्प का रास्ता तैयार किया गया है, जिससे भविष्य में किसी विवाद की स्थिति न रहे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
ऐसा होगा नया ‘स्मार्ट’ मार्केट
आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मार्केट की रूपरेखा बेहद व्यवस्थित तैयार की गई है नए मार्केट में 550 व्यापारियों के लिए हवादार और सुरक्षित दुकाने होंगी। उनके लिए 300 विशेष ओटे बनाए जाएंगे, पहले से व्यवसाय कर रहे मूल व्यापारियों को प्राथमिकता मिलेगी। जिसके बाद सड़क किनारे बैठने वाले विक्रेताओं को जगह दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
शहर को मिलेगी दोहरी राहत
पुरानी इमारत की जर्जर हालत और बार-बार लगने वाली आग की घटनाओं से व्यापारी लंबे समय से चिंतित थे। नए मार्केट से उन्हें सुरक्षित और स्वच्छ कार्यस्थल मिलेगा। साथ ही, सड़कों पर फैले अतिक्रमण हटने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी व्यापक सुधार होगा।
मान्यवरों की उपस्थिति
भूमिपूजन समारोह में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सुभाष भामरे, महापौर मायादेवी परदेशी, पूर्व विधायक राजवर्धन कदमबांडे समेत कई जनप्रतिनिधि और नगरसेवक उपस्थित रहेंगे। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने की अपील की है।
