धुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Dhule Crime News: धुले के अवधान में अवैध संबंध के शक में किशोर धापटे नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए आरोपी दिनेश वंदे को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: रूपम सिंह
धुले चाकू मारकर हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhule Local Crime Branch: धुले शहर के अवधान उपनगर स्थित निंबा नगर आदिवासी बस्ती में अवैध संबंधों के शक ने एक युवक की जान ले ली। सोमवार तड़के हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड में युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान किशोर धापटे निवासी निंबा नगर, अवधान के रूप में हुई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के बाद फरार हुए आरोपी दिनेश वंदे को स्थानीय अपराध शाखा ने कुछ ही घंटों में शिंदखेड़ा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
तकनीकी ट्रैकिंग से आरोपी गिरफ्तार
हत्या के बाद आरोपी दिनेश वेंदे गांव छोड़कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने तत्काल अलग-अलग टीमें रवाना कीं।
तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शिंदखेड़ा तालुका से हिरासत में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
मुंबई क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस और फर्जी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला है इनका नेटवर्क?
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
यह भी पढ़ें:- नासिक में फिर लगा ईंधन का झटका; पेट्रोल 112 पार, डीजल की किल्लत से पंपों पर भारी बवाल
रातभर चला विवाद, फिर हुआ खूनी खेल
धुले पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक किशोर धापटे और आरोपी दिनेश वेंदे के बीच पिछले कई दिनों से अवैध संबंधों के शक को लेकर तनाव चल रहा था। रविवार रात किशोर को आरोपी के घर के आसपास घूमते देखा गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि आधी रात के बाद मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।
गुस्से में बेकाबू हुए दिनेश ने धारदार चाकू निकालकर किशोर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सीने और पेट पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से किशोर मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घायल युवक को तुरंत भाऊसाहेब हिरे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
