9 साल बाद तैयार हुआ कुर्ला का स्काईवॉक, रोज 5-6 लाख पैदल यात्रियों को मिलेगा फायदा
Kurla LBS Road Skywalk Inauguration: कुर्ला के मीठी नदी के ऊपर बना बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक नौ साल बाद तैयार हो गया है। इसके शुरू होने से लाखों पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
कुर्ला स्काईवॉक उद्घाटन (सौ. सोशल मीडिया )
Kurla LBS Road Skywalk Inauguration News: कुर्ला स्थित एलबीएस रोड के पास मीठी नदी पर बहुप्रतीक्षित स्काईवॉक आखिरकार करीब नौ वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद बनकर तैयार हो गया है। इस परियोजना की मांग वर्ष 2017 में तत्कालीन एनसीपी नगरसेविका डॉ सईदा खान ने बीएमसी के ब्रिज विभाग को पत्र लिखकर की थी।
हालांकि विभिन्न सरकारी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने में हुई देरी और कोविड-19 महामारी के कारण निर्माण कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। अब परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने स्काईवॉक का किया उद्घाटन
रविवार को एनसीपी नेता नवाब मलिक और स्थानीय नगरसेविका डॉ सईदा खान ने स्काईवॉक का उद्घाटन किया। यह स्काईवॉक एलबीएस रोड को श्रीकृष्ण चौक से जोड़ता है, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। अब लोगों को लंबा चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Trimbakeshwar Kumbh Update: ऑन-ग्राउंड उतरे अखाड़ा परिषद के बड़े साधु-संत, लिया 2 KM लंबे नए घाट का जायजा!
वाढवण बंदरगाह से बुलेट ट्रेन तक, पालघर की 5 मेगा परियोजनाओं को CM फडणवीस ने दी रफ्तार
नासिक में ‘मिशन ग्रीन मॉनसून’ का आगाज: फांसीचा डोंगर पर पौधारोपण के साथ 25 अक्टूबर तक चलेगा हरित अभियान
पहले ही दिन 1.66 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, संभाजीनगर ने हासिल किया 84% लक्ष्य
ये भी पढ़ें :- वाढवण बंदरगाह से बुलेट ट्रेन तक, पालघर की 5 मेगा परियोजनाओं को CM फडणवीस ने दी रफ्तार
कुर्लाः मलिक ने किया उद्घाटन
325 मीटर लंबे इस स्काईवॉक का प्रतिदिन लगभग 5 से 6 लाख पैदल यात्रियों द्वारा उपयोग किए जाने का अनुमान है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक होगा जो एलबीएस रोड से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और आसपास के क्षेत्रों की और रोजाना आवागमन करते हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्काईवॉक शुरू होने से यात्रा का समय कम होगा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी बढ़ेगी। बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्काईवॉक पर जल्द ही एस्केलेटर भी लगाया जाएगा।
