Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धुले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर फिल्मी अंदाज में आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार के साथ युवक पकड़ा

Dhule Illegal Weapon Arrest: धुले में अवैध हथियार के साथ घूम रहे युवक को क्राइम ब्रांच ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस जब्त किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 08, 2026 | 12:47 PM

Dhule Crime News( Source: Social Media )

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhule Crime News: धुले शहर में दहशत फैलाने की साजिश के तहत अवैध हथियार लेकर घूम रहे शिरपुर के एक युवक को स्थानीय क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई-आगरा हाईवे पर नगावबारी के पास की गई इस सटीक कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा, मैगजीन और जिंदा कारतूस समेत कुल 41 हजार रुपये का सामान बरामद हुआ है।

जिले में अवैध हथियार रखने वालों पर सख्ती के निर्देश एसपी श्रीकांत धिवरे ने दिए हैं। इसी अभियान के तहत एलसीबी की टीम गश्त पर थी। पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार को गुप्त सूचना मिली कि हाईवे पर होटल साई किशन के सामने सर्विस रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में घातक हथियार लेकर घूम रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Buldhana: रिटायरमेंट से पहले शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से की दरिंदगी; ग्रामीणों ने स्कूल में घुसकर पीटा

अब सिर्फ 200 रुपए में होगी खेत की पैमाइश, जमीन के पारिवारिक विवादों से मिलेगा छुटकारा, जानें पूरी प्रक्रिया

गांव वालों से पिट चुका है अशोक खरात, 46 साल पहले भी महिला रिश्तेदार के साथ किया था घिनौना काम

नवभारत विशेष: अकोला जिले में 26 बच्चे गंभीर कुपोषित, अंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से मुक्ति के प्रयास जारी

सूचना मिलते ही टीम ने नगावबारी इलाके में जाल बिछाया और संदिग्ध गतिविधियां कर रहे राहुल पांडुरंग पाटिल (29, निवासी वरवाडे, तहसील शिरपुर) को हिरासत में लिया।

पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी के पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए। आरोपी के पास से 40 हजार रुपये कीमत का देसी कट्टा (मैगजीन सहित) मिला। कट्टे के साथ 1 हजार रुपये का जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने कुल 41 हजार रुपये का माल जब्त कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी

आरोपी के खिलाफ पश्चिम देवपुर थाना में आर्म्स एक्ट की चारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहा से लाया था और यह किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें:-जलगांव में बीएलओ कार्य में गड़बड़ी, मृत कर्मचारी का नाम सूची में; प्रशासन पर उठे सवाल

यह सफल कार्रवाई एसपी श्रीकांत धिवरे और एएसपी अजय देवरे के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार, उपनिरीक्षक चेतन मुंढे सहित पवन गवली, आरिफ पठान, राहुल सानप, देवेंद्र ठाकुर और मयूर पाटिल की टीम ने अंजाम दी। पुलिस की इस मुस्तैदी से शहर में होने वाली एक संभावित बड़ी वारदात टल गई है।

Dhule illegal weapon arrest shirpur youth lcb highway operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 12:47 PM

Topics:  

  • Crime News
  • criminal arrested
  • Dhule News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.