-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dharavi Redevelopment Project Residents Instructed To Submit Documents By 15 April
Dharavi Redevelopment: असमंजस में फंसे धारावीवासी, DRA ने जारी की दस्तावेज जमा करने की डेडलाइन
- Written By: आकाश मसने
धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत झुग्गीवासियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जा रहा सर्वेक्षण अपने अंतिम चरण में है, फिर भी कई लोगों ने सर्वेक्षण पूरा नहीं किया है या दस्तावेज जमा नहीं किए हैं।

धारावी झुग्गी (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत झुग्गीवासियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए धारावी पुनर्वास प्राधिकरण (DRA) और नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएमडीपीएल) द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण अपने अंतिम चरण में है, फिर भी कई लोगों ने सर्वेक्षण पूरा नहीं किया है या दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। इसलिए ऐसे झोपड़पट्टी धारकों को अपने दस्तावेज जमा करने के लिए 15 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।
डीआरए और एनएमडीपीएल ने धारावी में मार्च 2024 में सर्वेक्षण शुरू किया था। इस दौरान शुरुआत में धारावी के निवासियों सर्वेक्षण का भारी विरोध किया था। हालांकि, बाद से सर्वेक्षण में तेजी आई है और एक वर्ष में 63,000 झोपड़ियों का सर्वेक्षण पूरा किया गया तथा 89 हजार झोपड़ियों को नंबर दिए गए हैं।
अब सर्वेक्षण कार्य तेज हो गया है और डीआरपी की योजना अगले कुछ दिनों में सर्वेक्षण पूरा करने की है। जबकि धारावी में कई झुग्गीवासी सर्वेक्षण के प्रति अभी भी उदासीन हैं और दस्तावेज जमा नहीं कर रहे हैं। चूंकि अपील के बावजूद ऐसे झोपड़ी मालिक आगे नहीं आ रहे हैं, इसलिए अब इन झोपड़ी मालिकों को अपने दस्तावेज जमा करने के लिए समय सीमा दे दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
डीआरपी ने जारी किया सार्वजनिक बयान
डीआरपी ने हाल ही में इस संबंध में एक सार्वजनिक बयान जारी किया है। बयान के अनुसार, यह स्पष्ट किया गया है कि दस्तावेज जमा करने की समय सीमा 15 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दी गई है, तथा जिन लोगों ने अपने दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, उनसे आग्रह किया गया है कि वे आगे आएं और सर्वेक्षण में भाग लें।
हालांकि डीआरपी ने पहले चेतावनी दी थी कि जो लोग सर्वेक्षण में भाग नहीं लेंगे, उन्हें पुनर्वास योजना के तहत आवास लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। लेकिन स्पष्ट समय सीमा बताने के बाद भी हालिया बयान में पहले दी गई चेतावनी का कोई उल्लेख नहीं है।
असमंजस में धारावीवासी
15 अप्रैल तक की डेडलाइन घोषित किए जाने से धारावी के निवासी असमंजस में हैं। क्योंकि इसमें दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से बताई गई है। इसलिए, धारावी बचाओ आंदोलन ने अब सवाल उठाया है कि क्या जो झुग्गीवासी समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें उनके घरों से वंचित कर दिया जाएगा?
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
लोगों का कहना है कि हम धारावी के पुनर्विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन हमारी कुछ मांगें हैं, हम मांग करते हैं कि उन्हें पूरा किया जाए और उसके बाद ही पुनर्विकास को पटरी पर लाया जाए। ‘धारावी बचाओ आंदोलन’ के समन्वयक एडवोकेट राजू कोरडे ने मांग की है कि डीआरपी यह स्पष्ट करे कि जो लोग सर्वेक्षण में दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं, उन्हें घर दिए जाएंगे या नहीं?
Dharavi redevelopment project residents instructed to submit documents by 15 april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMIND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
Jul 15, 2026 | 06:45 AMलेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
Jul 15, 2026 | 06:33 AMIND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
Jul 15, 2026 | 06:30 AMIMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
Jul 15, 2026 | 06:27 AMBirthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













