पेट्रोल भरवाया, पैसा मांगा तो निकाली बंदूक, धाराशिव में बदमाशों की करतूत का वीडियो हुआ वायरल
Dharashiv Petrol Pump Pistol Viral Video: धाराशिव के वाशी फाटा में पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर पैसे न देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है।
- Written By: अनिल सिंह
Petrol Pump Pistol Video: धाराशिव (उस्मानाबाद) जिले के वाशी फाटा इलाके में एक पेट्रोल पंप पर फिल्मी अंदाज में पिस्तौल तानकर दहशत फैलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोलापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस पंप पर दो बदमाशों ने पहले अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया और जब पंप कर्मचारी ने पैसे मांगे, तो पैसे देने के बजाय सीधे पिस्तौल निकाल ली। यह पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वाशी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपों की सुरक्षा और अपराधियों के बेखौफ हौसलों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
धाराशिवमध्ये मध्यरात्री थरार! पेट्रोल घेतले, पैसे दिलेच नाहीत…बंदूक दाखवली; पाहा व्हिडीओ pic.twitter.com/7tIYUWg54a — Sumit Bhujbal (@SumitBhujb19648) March 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
मासूम के फेफड़े में 7 साल तक कैद रही पेन की टोपी, डॉक्टर देते रहे TB की दवा, गलत इलाज से परेशान थी लड़की
पैसे मांगने पर तानी पिस्तौल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से वाशी फाटा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने कर्मचारी से टंकी फुल करने को कहा। पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारी ने बिल के पैसे मांगे, तो आरोपियों ने बहस शुरू कर दी। अचानक, पीछे बैठे युवक ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और कर्मचारी के सीने पर तान दी। हथियार देखते ही वहां मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग सहम गए। दहशत का फायदा उठाकर दोनों बदमाश बिना पैसे दिए वहां से रफूचक्कर हो गए।
ये भी पढ़ें- संजय राउत का राष्ट्रपति मुर्मू से सवाल: बोले- मणिपुर में जब आदिवासी महिलाएं जलाई गईं, तब क्यों नहीं बोलीं?
CCTV फुटेज से पकड़े गए आरोपी
वारदात के बाद पेट्रोल पंप मालिक ने तुरंत वाशी पुलिस स्टेशन को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। फुटेज में आरोपियों के चेहरे और मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की और मुखबिरों की मदद से दोनों सराईत (अभ्यस्त) अपराधियों को उनके ठिकाने से धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से वह पिस्तौल भी बरामद कर ली है जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
हाईवे पर बढ़ता अपराध और पुलिस की मुस्तैदी
धाराशिव पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप अक्सर इन बदमाशों के आसान निशाने होते हैं क्योंकि वहां से भागने के रास्ते खुले होते हैं। वाशी पुलिस ने इस सफल कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंप मालिकों को सतर्क रहने और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की सलाह दी है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।
