-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Sanjay Raut Questions President Murmu On Manipur And Tribal Issues
संजय राउत का राष्ट्रपति मुर्मू से सवाल: बोले- मणिपुर में जब आदिवासी महिलाएं जलाई गईं, तब क्यों नहीं बोलीं?
- Written By: अनिल सिंह
Sanjay Raut Press Conference March: संजय राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मणिपुर हिंसा और आदिवासी अधिकारों पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल पूछे और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

Sanjay Raut on Murmu Manipur Controversy (फोटो क्रेडिट-X)
Sanjay Raut on Murmu Manipur Controversy: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान हुए कथित प्रोटोकॉल विवाद को लेकर केंद्र सरकार और स्वयं राष्ट्रपति की भूमिका पर तीखे सवाल उठाए हैं। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि राष्ट्रपति का सम्मान होना चाहिए, लेकिन उन्हें राजनीति का मोहरा बनाना खुद राष्ट्रपति पद का अपमान है। उन्होंने मणिपुर हिंसा और आदिवासी अधिकारों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर राष्ट्रपति की चुप्पी को लेकर भी घेराबंदी की।
राउत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा के पास बंगाल में कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे जानबूझकर इस तरह के विवाद पैदा कर रहे हैं।
मणिपुर हिंसा और आदिवासियों के मुद्दे पर चुप्पी
संजय राउत ने राष्ट्रपति मुर्मू को सीधे संबोधित करते हुए पूछा कि जब मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हुए और उन्हें जिंदा जलाया गया, तब उन्होंने अपनी आवाज क्यों नहीं उठाई? राउत ने कहा, “हमें गर्व है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर है, लेकिन झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में जब आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन पर हमले होते हैं, तब हमें राष्ट्रपति की कोई प्रतिक्रिया सुनाई नहीं देती।” उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रपति की पहचान का उपयोग करती है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
मासूम के फेफड़े में 7 साल तक कैद रही पेन की टोपी, डॉक्टर देते रहे TB की दवा, गलत इलाज से परेशान थी लड़की
पाताललोक का आभास कराएगी मुंबई की यह टनल! देश की सबसे गहरी रोड टनल हो रही तैयार, जानें इसकी 4 बड़ी विशेषताएं
पेपर लीक पर मिले उम्रकैद की सजा, वंदे मातरम पर न हो विवाद… शिवसेना UBT नेता आनंद दुबे का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- जलगांव में बड़ा सियासी उलटफेर: उन्मेष पाटिल शिंदे की शिवसेना में शामिल, भाजपा के गढ़ में मची खलबली
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
संसद की कार्यवाही पर टिप्पणी करते हुए राउत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से विपक्षी नेताओं का अपमान करना और सदन में उनके माइक्रोफोन बंद कर देना एक परंपरा बन गई है। राउत के अनुसार, सरकार विपक्ष को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है और सदन चलाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण विपक्ष को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।
विदेश नीति और पश्चिम एशिया संकट
पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत की स्थिति पर भी संजय राउत ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर जब संसद में इस विषय पर बयान देंगे, तो विपक्ष उनसे भारत के हितों और वैश्विक स्तर पर घटते प्रभाव को लेकर कड़े सवाल पूछेगा। राउत ने संकेत दिया कि भारत की वर्तमान विदेश नीति केवल बड़े देशों के हितों को साधने तक सीमित हो गई है।
Sanjay raut questions president murmu on manipur and tribal issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई BMW में पहली बार बैठी मां की मुस्कान जीत ले गई दिल, बेटे ने शेयर किया भावुक वीडियो
Jul 27, 2026 | 10:37 PMDatia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PMट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PMSPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 10:25 PMनाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Jul 27, 2026 | 10:24 PMहंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
Jul 27, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM
PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM














