Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देखता हूं का क्या मतलब, लोग आत्महत्या कर लेंगे! अधिकारियों पर भड़के विधायक तानाजी सावंत

Dharashiv MLA Tanaji Sawant: धराशिव में शिक्षकों की कमी और फसल बीमा को लेकर पूर्व मंत्री तानाजी सावंत अधिकारियों पर भड़के। विधायक ने अधिकारियों से कहा- तुरंत करो काम।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 11:49 AM

अधिकारीयों पर भड़के MLA तानाजी सावंत (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Follow Us:

Tanaji Sawant Viral Video: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक तानाजी सावंत अपने निर्वाचन क्षेत्र में आम जनता और किसानों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। गुरुवार से ही सावंत ने सरकारी अधिकारियों को सीधे फोन लगाकर जमीनी समस्याओं पर जवाब-तलब करना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों द्वारा ढुलमूल और औपचारिक जवाब दिए जाने पर विधायक तानाजी सावंत का गुस्सा फूट पड़ा। उनके द्वारा तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी को फटकार लगाने के फोन कॉल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

देखता हूं का क्या मतलब? लोग जान दे देंगे

वायरल वीडियो में तानाजी सावंत ने फसल बीमा वितरण में हो रही भारी गड़बड़ियों को लेकर सीधे तहसीलदार को फोन लगाकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र के कुछ किसानों को महज 700 से 900 रुपये का मामूली मुआवजा मिल रहा है, जबकि अन्य इलाकों में यही राशि हजारों में है। ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है?

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में हरियाली की मांग सबसे बड़ी: 35% नागरिक बोले- अगले 5 साल में बढ़े वृक्षारोपण और अर्बन फॉरेस्ट

ग्लोबल मैप पर चमकेगा नागपुर: सीएम फडणवीस की बड़ी सौगात, एयरपोर्ट के पास बनेगा वर्ल्ड-क्लास कन्वेंशन सेंटर

VCA की टीम में नहीं हुआ सिलेक्शन तो दे दी जान, नागपुर में 17 साल की महिला क्रिकेटर ने की खुदकुशी

पुणे ग्रैंड टूर 2027: 84 किमी सड़कें बनेंगी वर्ल्ड क्लास, 114 करोड़ के फंड ट्रांसफर को मंजूरी

जब तहसीलदार ने जवाब दिया कि “वे इस मामले को देखेंगे”, तो तानाजी सावंत भड़क गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “अरे, आपके ‘देखता हूं’ का क्या मतलब है? लोग आत्महत्या कर लेंगे, उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा, आंदोलन होंगे। क्या आपने अभी तक इस स्थिति को नहीं देखा?”

ये भी पढ़ें- 3500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में अटका टूरिस्ट! नंदुरबार के तोरणमल का खौफनाक वीडियो आया सामने

‘हमें कागजी कार्रवाई नहीं, तुरंत स्कूल में टीचर चाहिए’

फसल बीमा के अलावा, धाराशिव जिले के परंदा तालुका स्थित सोनारी गांव के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी गहरा गया था। स्कूल में गणित के शिक्षक का पद खाली होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तानाजी सावंत ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र खंडारे को फोन लगाकर क्लास ली। उन्होंने कहा, “हमें फाइलों और दस्तावेजों के लेन-देन से कोई मतलब नहीं है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। तुरंत सोनारी स्कूल में गणित का शिक्षक नियुक्त किया जाए।”

क्षेत्र में सक्रिय हुए विधायक, अधिकारियों में मची खलबली

स्थानीय नागरिकों और किसानों का कहना है कि विधायक तानाजी सावंत अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर काफी गंभीर रुख अपना रहे हैं। सरकारी तंत्र की लापरवाही और ढिलाई के खिलाफ उनके इस आक्रामक रवैये का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर, विधायक के इस कड़े अंदाज के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

Mla tanaji sawant scolds tehsildar education officer over teachers crop insurance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 11:32 AM

Topics:  

  • Dharashiv News
  • Maharashtra News
  • Shivsena MLA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.