Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव के सभी फैसले लेंगे देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी कोर कमेटी ने दिए सारे अधिकार

महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनाव की महाराष्ट्र की सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। लोकसभा चुनाव के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीजेपी विधानसभा में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर समीक्षा और मंथन के लिए बीजेपी कोर कमेटी की बैठकें निरंतर जारी है। उम्मीदवारों को टिकट बांटने के सभी अधिकार उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दे दिए गए हैं।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 12, 2024 | 08:29 PM

महाराष्ट्र में भाजपा कोर कमेटी की बैठक

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा के आगामी चुनाव की महाराष्ट्र की सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। लोकसभा चुनाव के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीजेपी विधानसभा में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही है। लोकसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर समीक्षा और मंथन के लिए बीजेपी कोर कमेटी की बैठकें निरंतर जारी है। ऐसी ही एक बैठक के दौरान रविवार को राज्य में बीजेपी उम्मीदवारों को टिकट बांटने के सभी अधिकार उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दे दिए गए हैं।

मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक के बाद बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि कुछ महीने पहले संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा था। इसे देखते हुए बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में कई बड़े निर्णय लिए हैं। कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को बेहद अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी उम्मीदवारों को टिकट बांटने के सारे अधिकार उन्हें दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान को खतरा? पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

शेलार ने कहा की टिकट बांटने का पूरा अधिकार देने के अलावा बीजेपी ने आगे की पूरी तैयारी भी देवेंद्र फडणवीस के ही नेतृत्व में करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सभी मित्र दलों के साथ बैठकें हो रही हैं। महायुति के सभी दलों और नेताओं के बीच सीटें के बंटवारे पर भी निर्णय ले लिया गया है। विधानसभा जीतने की योजना और उसके साथ सीटों का बंटवारे का कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। इसकी शुभारंभ पूरी तरह से फड़णवीस के नेतृत्व में ही किया जाएगा।

भूपेंद्र यादव ने की समीक्षा बैठक

विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित नेताओं व पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी ली तथा उन्हें आगे की तैयारियों के संदर्भ में केंद्रीय नेतृत्व से मिले निर्देशों की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में यादव ने बीजेपी के लिए अनुकूल सीटों की भी जानकारी ली तथा सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें: उद्धव मुख्यमंत्री पद के लिए ‘तुच्छ लोगों’ की जी हजूरी कर रहे हैं, प्रतापराव जाधव का ठाकरे पर हमला

इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पूर्व सांसद रावसाहेब दानवे, संयुक्त केंद्रीय मंत्री शिव प्रकाश, मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार, विधायक पंकजा मुंडे, विजया रहाटकर, चंद्रकांत पाटिल, राधाकृष्ण विखे पाटिल, रवींद्र चव्हाण, प्रवीण दरेकर, अशोक नेते आदि मौजूद थे।

Devendra fadnavis will take all the decisions of assembly elections bjp core committee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2024 | 08:29 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

फडणवीस कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, इन मंत्रियों का कट सकता है पत्ता, मुंडे को फिर मिलेगी कुर्सी!

2

मुसलमानों को छोड़नी होगी अयोध्या, विनय कटियार की चिंगारी बनेगी अंगार! बोले- बाहर करके मनाएंगे दीवाली

3

सीएम फडणवीस का ऐलान, लातूर में बाढ़ से बेहाल किसानों को मिलेगा मुआवजा

4

कांग्रेस की बैठक को राजके पुरोहित ने बताया दिखावा, बोले- जनता को गुमराह किया जा रहा है

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.