-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Prataprao Jadhav Slams Uddhav Thackeray
उद्धव मुख्यमंत्री पद के लिए ‘तुच्छ लोगों’ की जी हजूरी कर रहे हैं, प्रतापराव जाधव का ठाकरे पर हमला
- Written By: शुभम सोनडवले
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि ठाकरे मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए "तुच्छ लोगों" के सामने झुक रहे हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा की भी परवाह नहीं है।

प्रतापराव जाधव और उद्धव ठाकरे (फोटो: ANI)
जालना. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि ठाकरे मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए “तुच्छ लोगों” के सामने झुक रहे हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा की भी परवाह नहीं है।
बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए सत्तारुढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) अपना पुरा जोर आज़मा रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे दिल्ली गए थे और उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं ने दावा किया कि ठाकरे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वह विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हों। विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) मुख्य घटक दल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर! उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान को खतरा? पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
रविवार को जालना में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जाधव ने कहा कि शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के वक्त में नेता उनसे मिलने मुंबई में उनके आवास ‘मातोश्री’ आते थे। इसके विपरीत उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री का पद पाने के लिए अब “तुच्छ लोगों” की जी हजूरी कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने कहा, “वह (उद्धव) मुख्यमंत्री पद के लिए तुच्छ लोगों के पैर पड़ रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर फडणवीस करेंगे फैसला, आशीष शेलार का बड़ा बयान
उन्होंने कहा, “उनमें बालासाहेब के एक प्रतिशत गुण भी नहीं हैं।” जाधव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित हमलों की निंदा न करने के लिए भी उद्धव ठाकरे की आलोचना की। उन्होंने दावा किया, “उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की विचारधारा तक त्याग दी है जबकि वह हमें गद्दार कहते हैं।” जाधव मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना का हिस्सा हैं। (एजेंसी एडिटेट)
Prataprao jadhav slams uddhav thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












