- Hindi News »
- Maharashtra »
- Deputy Cm Eknath Shinde First Test Drive Of Tesla Car In Mumbai
डिप्टी सीएम शिंदे ने ली टेस्ला कार की टेस्ट ड्राइव, हाईटेक ईवी के हुए मुरीद
Tesla car in Mumbai: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में टेस्ला कार की पहली टेस्ट ड्राइव ली। यह पहली बार है जब किसी बड़े नेता ने मुंबई में टेस्ला कार की टेस्ट ड्राइव की है।
- Written By: सोनाली चावरे

एकनाथ शिंदे टेस्ला कार टेस्ट ड्राइव (pic credit; social media)
Eknath Shinde Tesla car test drive: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई में टेस्ला कार की पहली टेस्ट ड्राइव ली। यह टेस्ट ड्राइव तब हुई जब वह विधानसभा पहुंचे। एकनाथ शिंदे ने विधानसभा के बाहर टेस्ला कार चलाकर इसका अनुभव लिया। इस दौरान कार को लेकर वे काफी उत्साहित दिखे। यह पहली बार है जब किसी बड़े नेता ने मुंबई में टेस्ला कार की टेस्ट ड्राइव की है।
15 जुलाई को टेस्ला के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कंपनी राज्य में अनुसंधान, विकास और विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने पर विचार करेगी।
मुंबई में टेस्ला यूनिट का उद्घाटन विश्वास का प्रतीक
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
ईंधन संकट: चौथे दिन भी पेट्रोल पंपों पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड; प्रशासन के 30% अतिरिक्त आपूर्ति के दावे बेअसर?
मुंबई से सुरजागड तक विकास की नई लकीर; महायुति सरकार ने बिछाया 4 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का जाल
सीएम फडणवीस ने कहा, हम चाहते हैं कि भारत में अनुसंधान, विकास और विनिर्माण कार्य हो। मुझे विश्वास है कि टेस्ला उचित समय पर इस पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने मुंबई में टेस्ला यूनिट के उद्घाटन को शहर और राज्य दोनों में “विश्वास का प्रतीक बताया। सीएम ने कहा, टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन इस बात का प्रमाण है कि टेस्ला सही शहर और सही राज्य (यानी मुंबई और महाराष्ट्र) में आ गई है।
#WATCH महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में विधान भवन के बाहर टेस्ला कार की सवारी की। टेस्ला ने कल मुंबई में अपने पहले शोरूम के उद्घाटन के साथ भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से प्रवेश किया। pic.twitter.com/e8QiObKNnj — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2025
इसे भी पढ़ें -Tesla : मुंबई में खुलेगा टेस्ला का पहला शोरूम, हर महीने देना होगा इतना किराया
टेस्ला एक कार कंपनी नहीं बल्कि नया विचार है
सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई केवल भारत की वित्तीय और एंटरटेनमेंट कैपिटल ही नहीं है, यह उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा, “टेस्ला केवल एक कार कंपनी नहीं है, यह डिजाइन, नवाचार और स्थिरता के बारे में है। यही कारण है कि इसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है।”
एक निजी किस्सा साझा करते हुए, फडणवीस ने 2015 में अमेरिका की यात्रा के दौरान टेस्ला वाहन में अपनी पहली सवारी को याद किया। उन्होंने कहा, “तब मैंने सोचा था कि भारत में भी ऐसी ही गतिशीलता होनी चाहिए। इसमें लगभग 10 साल लग गए, लेकिन हमें बहुत खुशी है कि आप आखिरकार यहां आए।”
टेस्ला ने मुंबई में अपने पहली शोरूम का किया उद्घाटन
हाल ही में टेस्ला ने मुंबई में अपने पहली शोरूम और एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया है। महाराष्ट्र सरकार लंबे समय से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटी है। कई लोग टेस्ला कार को देखने और जानने के लिए विधानसभा के बाहर जमा हो गए। हालांकि, सुरक्षा कारणों से वहां कड़ी निगरानी रखी गई थी।
Deputy cm eknath shinde first test drive of tesla car in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Horoscope 23 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानिए स्वभाव, करियर, और जीवन का पूरा भविष्यफल
May 23, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
May 23, 2026 | 06:10 AMMaharashtra Weather: आज 6 जिलों में भीषण गर्मी का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 14 जिलों में बारिश की चेतावनी
May 23, 2026 | 05:55 AMHonda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
May 23, 2026 | 05:45 AMMobile Data तुरंत खत्म? घबराइए नहीं, फोन की ये 3 सेटिंग्स बचाएंगी इंटरनेट और पैसा
May 23, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 23 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान, मकर और कुंभ राशि वाले रहें सावधान
May 23, 2026 | 12:06 AMअमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM












