Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिलीवरी बॉय निकला ड्रग्स सप्लायर, 4 करोड़ की MD जब्त, MP से 2 आरोपी अरेस्ट

Thane Crime: ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड और यूनिट वन टीम द्वारा चलाए गए एक अभियान में 3 करोड़ 97 लाख रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की गई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 30, 2025 | 07:17 AM

ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार (कंसेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Crime: ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक अभियान के दौरान सफलता हासिल कर 3 करोड़ 97 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की है। ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड और यूनिट वन टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी और बताया कि ड्रग्स की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को इरफान अमानुल्लाह शेख (36, उल्वे, तालुका पनवेल) और शाहरुख सत्तार मेवासी उर्फ रिजवान (28, मंदसौर, मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने को खुफिया जानकारी मिली की एक व्यक्ति दैघर इलाके में एमडी ड्रग्स बेचने आएगा। इसके बाद 27 जुलाई की शाम को पुलिस की एक टीम ने शिलफत्या से दिवागांव जाने वाले रास्ते पर निगरानी बढ़ा दी। इस दौरान पुलिस को एक फ़ूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 1 किलो 522 ग्राम एमडी यानी मेफेड्रोन बरामद हुआ।

डिलीवरी बॉय को किया गिरफ्तार

पुलिस को डिलीवरी बॉय के पास से 3 करोड़ 4 लाख 71 हज़ार रुपये की कीमत की ड्रग्स मिले। पुलिस ने इसे ज़ब्त कर डिलीवरी बॉय इरफ़ान अमानुल्लाह शेख (36) उल्वे, तालुका पनवेल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दैघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे 31 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे विकास बैठक: 1700 करोड़ की योजनाएं, 900 बेड सिविल अस्पताल और इंटरनल मेट्रो DPR को मंजूरी

अस्पतालों से हो रही बच्चों की तस्करी; इलाज के नाम पर नवजात का किया सौदा, डॉक्टर निकला मास्टरमाइंड! मची सनसनी

गोवा और एमपी की नकली शराब पर बड़ा प्रहार; यवतमाल-वर्धा सीमा पर कंटेनर सहित 3 वाहन पकड़े, तस्कर फरार

6वीं क्लास के बच्चे के साथ गंदा काम, POCSO के तहत केस दर्ज, छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई वारदात

दूसरी कार्रवाई ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट वन टीम ने 24 जुलाई को कलवा पुलिस स्टेशन की सीमा में की। यूनिट वन टीम को खबर मिली कि एक तस्कर भिवंडी-मुंब्रा रोड पर MD ड्रग्स बेचने आएगा। पुलिस ने तुरंत अलर्ट मोड में आकर भिवंडी-मुंब्रा रोड पर खारेगांव टोल प्लाजा के पास जाल बिछाया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार चालक, इस्मास को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – गड़चिरोली के 344 संदिग्ध डॉक्टर विभाग के रडार पर, दस्तावेजों की जांच शुरू

662 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

पुलिस ने जब उसकी कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 662 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने 92 लाख 68 हजार रुपये की कीमत की ये ड्रग्स ज़ब्त कर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ड्रग तस्कर का नाम शाहरुख सत्तार मेवासी उर्फ़ रिज़वान (28, मंदसौर, मध्य प्रदेश) है। अदालत आरोपी तो 30 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Delivery boy drug supplier md rs 4 crore seized 2 accused arrest mp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2025 | 07:17 AM

Topics:  

  • Crime
  • Thane news
  • Thane Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.