गोवा और एमपी की नकली शराब पर बड़ा प्रहार; यवतमाल-वर्धा सीमा पर कंटेनर सहित 3 वाहन पकड़े, तस्कर फरार
Yavatmal Excise Raid: यवतमाल और वर्धा की सीमा पर राज्य आबकारी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। नकली गोवा और एमपी की शराब के बड़े जखीरे का पर्दाफाश किया।
- Written By: प्रिया जैस
आबकारी विभाग की रेड (सौजन्य-नवभारत)
Fake Goa Liquor Seized: यवतमाल जिले में राज्य आबकारी शुल्क विभाग की टीम ने रालेगांव से अल्लीपुर रोड पर कमलेश्वर फाटा परिसर में जाल बिछाकर एक कंटेनर, मालवाहक वाहन व एक कार सहित 683 बॉक्स देसी-विदेशी शराब कुल 1 करोड 5 लाख 35 हजार 605 रुपयों का माल जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यवतमाल टीम ने संयुक्त रूप से यह छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान तीन वाहनों को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई। अमरावती आबकारी विभाग की टीम को पक्की खबर मिली थी कि यवतमाल जिले से नकली गोवा व मध्यप्रदेश राज्य में निर्मित देशी विदेशी शराब की खेप पहुंचायी जा रही है।
अंडे के बॉक्स में छिपाई शराब
यह पक्की खबर मिलने के बाद अमरावती की विभागीय दस्ते की टीम ने 10 फरवरी की मध्यरात्रि में रालेगांव से अल्लीपुर रोड पर कमलेश्वर फाटो परिसर में जाल बिछाया। इस समय कंटेनर नंबर एमएच-04 एचडी-0298 को रोकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पहले कंटेनर में अंडे के कागजी कैरेट के बॉक्स दिखाई दिए।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
इसके बाद जब कागजी कैरेट बॉक्स बाहर निकाले गए तो कंटेनर में नकली गोवा व मध्यप्रदेश राज्य में बनी देशी विदेशी शराब के 613 बॉक्स मिले। इसके बाद घटनास्थल पर से गुजर रहे दूसरे मालवाहक वाहन नंबर एमएच-30 बीडी-3881 की जांच करने पर उसमें देशी शराब के 30 बॉक्स पाए गए। इस समय तीसरा वाहन शराब भरने के लिए घटनास्थल पर पहुंच रहा था। लेकिन संदेह होने पर वह वर्धा जिले की दिशा में फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें – उद्धव को थी पल-पल की खबर! चंद्रपुर में गद्दारी के आरोपों पर UBT ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे कांग्रेस की लुटिया डुबोयी
यह कार्रवाई आबकारी विभाग के अमरावती विभागीय उपआयुक्त डा. पराग नवलकर, नागपुर के अधीक्षक गणेश पाटिल, अमरावती अधीक्षक शशिकांत गर्जे, यवतमाल अधीक्षक नीतेश शेंडे, वर्धा अधीक्षक संजय पाटील, नागपुर ग्रामीण के वैभव वैद्य के मार्गदर्शन में यवतमाल आबकारी विभाग के निरीक्षक पी.एस. बोढारे के नेतृत्व में निरीक्षक दिवाकर वाघ, मुकुंद चोटमटवार, धर्मेंद्र त्रिपाठी, चंद्रकांत नागुलवाड, दिलीप वल्के, नीलेश वानखेडे, संजय बोडेवार, सुरेंद्र बुटले, राम पवार, सुकेशनी शिंदे, अजीज पठाण सहित अन्यों ने की।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी
वरिष्ठों को सूचना देने के बाद वर्धा जिले की सीमा क्षेत्र में जाकर कार नंबर एमएच-29 बीवी-7227 की जांच करने पर देशी शराब के 40 बॉक्स मिले। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के दौरान तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसीलिए तीनों को फरार घोषित किया गया। इस कार्रवाई में 683 बॉक्स में देशी विदेशी शराब के साथ कंटेनर, मालवाहक वाहन और सेलटॉस कार सहित 1 करोड 5 लाख 35 हजार 605 रुपयों का माल जब्त किया।
