-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Currently No Action Will Be Taken Against Pillion Riders Not Wearing Helmets In Pune
पिलियन राइडर्स के हेलमेट न पहनने पर फिलहाल नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई, लोगों को किया जाएगा जागरूक
- Written By: रीना पंवार
पुणे में बाइक सवार के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य करने के फैसले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
पुणे : बाइक सवार के साथ सहयात्री को भी हेलमेट पहनने के आदेश के तहत पुणे शहर पुलिस द्वारा अब जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। लोग बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अधिक करें, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। फिलहाल हेलमेट न पहनने पर लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह आदेश पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने गुरुवार को दी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति की समीक्षा के बाद हम जनवरी से कार्रवाई पर फैसला लेंगे।
सड़कों पर दुपहिया वाहन सवार और सह-यात्रियों (पिलियन राइडर्स) के घायल होने और मौतों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस आंकड़े को कम करने के लिए ही यह आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में कार्रवाई करने का आदेश राज्य के परिवहन विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक ने राज्य के सभी पुलिस आयुक्त और अधीक्षक को दिया है।
फिलहाल नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई
आदेश में सह-यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘स्वतंत्र हेड’ के तहत ‘ई-चालान’ मशीनों में बदलाव के आदेश भी दिए गए हैं। लेकिन, बाइक सवार के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट अनिवार्य करने के फैसले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी के मद्देनजर शहर पुलिस ने जनभावना को ध्यान में रखते हुए फिलहाल दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का रुख अपनाया है। विधायक हेमंत रासने ने इस मुद्दे को लेकर पुलिस आयुक्त से गुरुवार को मुलाकात भी की।
सम्बंधित ख़बरें
Helmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
अमरावती: सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस की अनूठी पहल हेलमेट पहनकर अधिकारियों ने निकाली जन जागरूकता रैली
हेलमेट पहनना क्यों लगता है बोझ? इन 5 आसान तरीकों से मिलेगा पूरा आराम और पूरी सुरक्षा
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
हेलमेट पहनने के लिए लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए हम इस बात पर जोर देते हैं कि नागरिकों को हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय वाहन चालकों के साथ-साथ सह-यात्रियों को भी हेलमेट का उपयोग करने को लेकर जागरुक किया जाएगा। फिलहाल पिलियन राइडर्स पर हेलमेट न पहनने पर सीधे तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Currently no action will be taken against pillion riders not wearing helmets in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














