-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Crowd Entere In Former Kargil War Soldier House Said Bangladeshi In Pune
हम भारतीय…कारगिल के पूर्व सैनिक की गुहार, भीड़ ने बांग्लादेशी बोल मचाया उत्पात
- Written By: सौरभ शर्मा
Pune News: पुणे में कारगिल युद्ध लड़ चुके एक पूर्व सैनिक के घर आधी रात को 80 लोग घुसने की बात कही जा रही है। आरोप है कि उन्होंने परिवार को बांग्लादेशी कहकर गालियां दीं और भारतीय होने का सबूत मांगा।

भारतीय सेना की इंजीनियर्स रेजिमेंट में हवलदार रहे हकीमुद्दीन शेख (फोटो- सोशल मीडिया)
Maharashtra Pune News: पुणे से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ने वाले पूर्व सैनिक हकीमुद्दीन शेख के परिवार को ‘बांग्लादेशी’ कहकर निशाना बनाया गया है। मामले में गंभीर आरोप सामने आए है। पुणे के चंदननगर इलाके में लगभग 80 लोगों के एक समूह ने आधी रात को उनके परिवार के घर पर धावा बोला और उनसे भारतीय होने का सबूत मांगा गया साथ ही अभद्र भाषा का इस्तमाल किया गया।
इस घटना के बाद इलाके में चर्चा फैल गई, घटना ने पूर्व सैनिकों के सम्मान और नागरिक अधिकारों पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। घटना शनिवारा की बताई जा रही है जहां पर पुलिस के द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन का काम किया जा रहा था, इसी समय ये मामला सामने आया है।
कौन है हकीमुद्दीन शेख
हकीमुद्दीन शेख भारतीय सेना की इंजीनियर्स रेजिमेंट में हवलदार थे और वह कारगिल युद्ध में भाग ले चुके हैं। वे वर्ष 2000 में सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रहते हैं, जबकि उनके छोटे भाई इरशाद शेख 60 वर्षों से अपने परिवार के साथ पुणे में रह रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
उस रात क्या हुआ था
घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के अनुसार, “रात के लगभग 12 बजे 80 से ज़्यादा लोग जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। कुछ लोग घर में घुस आए और आधार कार्ड मांगने लगे। जब दस्तावेज दिखाए गए, तो उन्हें फर्जी बताया गया और महिलाओं व बच्चों से भी दस्तावेज मांगे गए।” उन्होंने बताया कि जब उन्होंने समझाने की कोशिश की कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से यहां रह रहा है और उनके तीन रिश्तेदार सेना में रहे हैं, तब भी उन लोगों ने परिवार पर ‘बांग्लादेशी’ होने का आरोप लगाया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।
हम भारतीय 400 साल पुराने सबूत भी दिखा सकते
हकीमुद्दीन के भाई इरशाद शेख ने कहा, “हम भारतीय हैं। जरूरत पड़ने पर हम 400 साल पुराने सबूत भी दे सकते हैं। हमारे चाचा 1971 की लड़ाई में घायल हुए थे और एक और चाचा 1965 में अब्दुल हमीद के साथ लड़े थे।” इरशाद का दावा है कि सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। जब परिवार शिकायत लेकर चंदननगर थाने पहुंचा, तो उन्हें घंटों इंतजार कराया गया और फिर अगली सुबह आने को कहा गया।
यह भी पढ़ें: निठारी हत्याकांड में कानूनी लड़ाई खत्म, आरोपियों को SC से राहत; सभी दलीलें खारिज
पुलिस ने आरोपों को खारिज किया, बोली- कुछ नहीं हुआ
इस पूरे मामले में पुलिस उपायुक्त सोमय मुंडे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घर में किसी बड़े समूह ने घुसपैठ नहीं की थी। उन्होंने कहा, “पुलिस शहर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सूचना के आधार पर, दस्तावेज सत्यापन के लिए भेजे गए थे, लेकिन दस्तावेजों में कोई अनियमितता नहीं पाई गई।” दूसरी ओर, ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर माइनॉरिटी’ के अध्यक्ष राहुल डंबल ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई पूर्व सैनिक के परिवार को डराने और अपमानित करने की कोशिश थी। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने और पुलिस आयुक्त से मिलने की बात कही है।
Crowd entere in former kargil war soldier house said bangladeshi in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













