Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लालबाग के राजा हुए मालामाल, पूरी हुई दान की गिनती, जानिए कितना चढ़ावा चढ़ा

लालबाग के राजा को प्राप्त दान की गिनती पूरी हो गई है। गणेशोत्सव के 10 दिनों के दौरान लालबाग के राजा को कुल चढ़ावे में 5.65 करोड़ रुपए नकद, 4.15 किलो सोना और 64.32 किलोग्राम चांदी मिली है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 21, 2024 | 09:01 PM

( फोटो सोर्स एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : इस साल 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज 7 सितंबर को हुआ था और 17 सितंबर को बप्पा की विदाई हुई। इस दौरान विघ्नहर्ता गणपति बप्पा जगह-जगह पंडालों में विराजमान रहे। मुंबई के मशहूर गणपति लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भी पूरे 10 दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान हजारों गणेश भक्तों ने बप्पा को दिल खोल कर दान किया। लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मुताबिक पहले ही दिन लालबाग के राजा के चरणों में भक्तों ने 48.30 लाख रुपए का चढ़ावा चढ़ाया।

इसके साथ ही भारी मात्रा में सोना और चांदी भी दान के रूप में उनके भक्तों ने भेंट किया। गणेश चतुर्थी के पहले दिन से आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी तक लालबागचा राजा को कुल 5.65 करोड़ रुपये नकद चढ़ावा मिला। मंडल ने बताया कि लालबाग के राजा को प्राप्त दान की गिनती पूरी हो गई है। गणेशोत्सव के 10 दिनों के दौरान लालबाग के राजा को कुल चढ़ावे में 5.65 करोड़ रुपए नकद, 4.15 किलो सोना और 64.32 किलोग्राम चांदी मिली है।

1934 से यहां स्थापित हो रहे गणपति

गौरतलब है कि लालबागचा राजा मुंबई के सबसे अमीर, प्रतिष्ठित और लोकप्रिय गणेश पंडालों में से एक है। इस मंडल की स्थापना 1934 में कोली समुदाय के मछुआरों द्वारा लालबाग बाजार में की गई थी। हर साल की तरह इस बार भी लालबाग राजा के पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया। इस बार बप्पा को 66 किलो सोने और 325 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया था। साथ ही 400 करोड़ रुपये का बीमा भी कराया गया था। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से पहुंचे। पंडाल के बाहर 24 घंटे दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। तमाम बड़े नेता, फिल्‍म स्‍टार बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- धारावी में मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने गई BMC के खिलाफ प्रदर्शन, 5 दिन की मोहलत दी

पहले ही दिन 20 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

अनुमान है कि पहले ही दिन लगभग 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लालबाग के राजा के दर्शन किए। पहले दिन कई बॉलीवुड अभिनेता, राजनीतिक नेताओं के साथ आम नागरिकों ने लालबाग के राजा के दर्शन किए। अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को 20 किलो सोने का मुकुट उपहार में दिया। इस मुकुट की कीमत 20 करोड़ रुपए है। अनंत चतुर्दशी के दिन लालबाग के राजा का मुकुट उतारने से पहले उनका विसर्जन किया गया। यह सोने का मुकुट अब एक लॉकर में रखा गया है। अनंत अंबानी को लालबाग के राजा समिति का कार्यकारी सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। लालबाग के राजा का अनंत चतुर्दशी के दिन गिरगांव चौपाटी में विसर्जन किया गया।

Counting of donations received by lalbaugcha raja sarvajanik ganeshotsav mandal completed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 08:59 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में होगा एक और आंदोलन! अब किसने बढ़ाई फडणवीस सरकार की टेंशन?

2

मुंबई में डंडे से पीट-पीटकर 40 वर्षीय शख्स की हत्या, बहन के अपमान पर उतारा मौत के घाट

3

अनशन तुड़वाकर अब यू-टर्न! मराठा आरक्षण पर CM फडणवीस के बयान से मनोज जरांगे को झटका

4

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, संजय राउत बोले- BJP का बहुमत फेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.