- Hindi News »
- Maharashtra »
- Cotton Tur Pulses Traders Benefit Farmers Loss Wardha Crop Market Prices Hike
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
Crop Price Hike Maharashtra: वर्धा में कपास, तूअर, चना और तिल के दामों में भारी उछाल आया है, लेकिन भंडारण की कमी और आर्थिक तंगी के कारण फसल पहले ही बेच चुके किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- Written By: रूपम सिंह

तिल (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Wardha Crop Market: देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान खेती के दौरान प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती लागत, बेमौसम बारिश, रोगों और बाजार की अनिश्चितता जैसी कई परेशानियों का सामना करता है। मेहनत से तैयार की गई फसल को अक्सर उचित दाम नहीं मिल पाते, जिससे किसान आर्थिक संकट में घिर जाता है। वर्तमान में अधिक मास के दौरान कृषि उपज के दामों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन इसका लाभ किसानों के बजाय व्यापारियों को मिल रहा है।
इन दिनों बाजार में कपास, तूअर, चना, गेहूं और तिल के दामों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कपास का भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल, तूअर 8 हजार रुपये, चना 6 हजार रुपये तथा तिल 9 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। लेकिन अधिकांश किसानों ने कुछ महीने पहले ही कम दामों के कारण अपनी उपज बेच दी थी। उस समय बाजार में मंदी होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
आर्थिक तंगी और भंडारण सुविधा के अभाव में किसानों के पास कम दाम पर फसल बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अब बाजार में तेजी आने के बाद व्यापारियों द्वारा संग्रहित माल को अच्छे दाम मिल रहे हैं और उन्हें भारी लाभ हो रहा है। किसानों के बीच यह चर्चा है कि ‘घर में नहीं बचा शेतमाल और बाजार में मिल रहे हैं अच्छे भाव।’ इस वर्ष कपास, तूअर और चना के दामों में प्रति क्विंटल लगभग 1000 से 1200 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 10 साल की कानूनी जंग, रेलवे का विस्तार और विस्थापन का दर्द, बांद्रा गरीब नगर में क्यों चले बुलडोजर?
वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
वर्धा में 47°C गर्मी से जल संकट गहराया: 11 से एक बड़ा प्रकल्प सूखा, छोटे बांधों में 26% पानी, प्रशासन अलर्ट
नागपुर में साल भर बाद भी ठंडे बस्ते में 10 करोड़ का ‘युद्ध स्मारक’ प्रोजेक्ट, सेना से अंतिम मंजूरी का इंतजार
यदि यह लाभ किसानों को मिलता तो उन्हें बड़ी राहत मिल सकती थी। लेकिन अधिकांश किसान पहले ही अपनी उपज बेच चुके हैं, जिससे अब केवल व्यापारी ही इस तेजी का फायदा उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्याज उत्पादक किसान अब भी संकट में हैं। वर्धा किसानों के पास प्याज का स्टॉक मौजूद होने के बावजूद उसे अपेक्षित बाजार भाव नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में नाराजगी है।
यह भी पढ़ें:- वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
तिल को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल
इधर तिल की फसल को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल है। पिछले वर्ष बेमौसम बारिश से नुकसान होने के कारण इस बार तिल की खेती कम क्षेत्र में हुई। वर्तमान में तिल का भाव 9,600 से 9,700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। व्यापारियों का अनुमान है कि उत्पादन कम होने से इस वर्ष तिल का भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार जा सकता है।
Cotton tur pulses traders benefit farmers loss wardha crop market prices hike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
May 22, 2026 | 04:31 PMईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
May 22, 2026 | 04:29 PMExplainer: 10 साल की कानूनी जंग, रेलवे का विस्तार और विस्थापन का दर्द, बांद्रा गरीब नगर में क्यों चले बुलडोजर?
May 22, 2026 | 04:25 PMउमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI की बेंच को भेजा गया मामला
May 22, 2026 | 04:15 PMइंदौर हनी ट्रैप केस: जिसे ‘जीजा’ कहकर बुलाती थीं ‘हनी गर्ल्स’, वो हेड कॉन्स्टेबल भी गिरफ्तार; SIT जांच तेज
May 22, 2026 | 04:11 PMकरोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी गाड़ियां और दुबई वाला घर, जानिए कौन है कितना अमीर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
May 22, 2026 | 04:10 PMवर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
May 22, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM












