Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यवतमाल में अजित पवार के काफिले को दिखाए काले झंडे, कांग्रेस पार्षद और किसानों का विरोध प्रदर्शन

Ajit Pawar in Yavatmal: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के यवतमाल दौरे के दौरान 30 अक्टूबर सुबह बाभुलगांव में कांग्रेस नगरसेवक और किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 31, 2025 | 01:12 PM

अजित पवार के काफिले को दिखाए काले झंडे (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal News: राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के यवतमाल दौरे के दौरान 30 अक्टूबर सुबह बाभुलगांव में कांग्रेस नगरसेवक अक्षय राउत और किसान प्रदीप नांदुरकर ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अजित पवार ने बच्चू कडू द्वारा आयोजित किसान महाएल्गार कार्यक्रम का दौरा नहीं किया। इस कारण उन्होंने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और जोरदार नारेबाजी की।

यह घटना तब घटी जब उपमुख्यमंत्री पवार पार्टी प्रवेश कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इस घटना से पूरे तहसील के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार यवतमाल कार्यक्रम के लिए बाभुलगांव मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान बसस्थानक चौक पर यह विरोध प्रदर्शन हुआ। मौके पर जमकर नारेबाजी की गई।

पुलिस हिरासत में पदाधिकारी

पुलिस ने कांग्रेस नगरसेवक अक्षय राउत, किसान प्रदीप नांदुरकर, उद्धव बालासाहेब ठाकरे गट के शिवसेना नेता गजानन पांडे, कांग्रेस तहसील अध्यक्ष मोहन बनकर, अतुल देशमुख, मोहन भोयर, कृष्णा ठाकरे, विनोद वाटमोडे, नंदू एकलारे, शिवसेना (उबाठा) के शैलेश भगत, प्रहार संगठन के श्रीकांत घोंगडे समेत कई पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

यह भी पढ़ें – वेकोलि के प्रदूषण से लोग परेशान, कंपनी का बढ़ा मुनाफा, मजदूरों की हालत खराब

इस घटना के बाद से राजनीतिक माहौल में खलबली मच गई है। जब अजित पवार वापसी के दौरान कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पास पहुंचे, तब कांग्रेस के अतुल राउत, श्याम जगताप, विपुल बोदड़े, अमेय घोडे और अन्य कार्यकर्ताओं ने ‘कर्जमाफी न देने वाली सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर विरोध जताया। कृषि प्रधान विदर्भ में किसानों की व्यथा को लेकर यह विरोध पूरे राज्य में गूंजने की संभावना जताई जा रही है।

किसानों के लिए संघर्ष करते रहेंगे : राऊत

कांग्रेस नेता एवं बाजार समिति संचालक अतुल राउत ने कहा, पूरा राज्य का किसान आज नागपुर में बारिश के बावजूद आंदोलन कर रहा है। किसान कर्जमाफी और फसलों के उचित दाम की मांग कर रहे हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री पार्टी विस्तार में व्यस्त हैं। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता, हम इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे।

Congress councillors farmers protest ajit pawar convoy shown black flags

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 01:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र : लग्जरी कारों से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार; 15.5 लाख का सोना जब्त

2

नाशिक में कुंभ की तैयारी के नाम पर किसानों के साथ अन्याय, सैकड़ों परिवार बेघर, सड़क पर उतरे लोग

3

मुंबई के मोर्चे के लिए विपक्ष की तैयारी, हजारों कार्यकर्ता नाशिक से हुए रवाना

4

ऑपरेशन क्लीनअप के बाद नाशिक में अपराध पर लगा ब्रेक ढीला पड़ा, फिर शुरू हो गई अपराधियों की मस्ती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.