- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress Bjp Alliance Victory In Nagpur Mauda Trading Association Election
नागपुर में कांग्रेस-भाजपा गठबंधन की शानदार जीत; अजित की NCP को झटका, इस चुनाव के आए परिणाम
नागपुर में मौदा क्रय-विक्रय संघ के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा गठबंधन की शानदार जीत हुई है। पूर्व मंत्री सुनील केदार और पूर्व भाजपा विधायक टेकचंद सावरकर के पैनल के सभी 13 उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं।
- Written By: सोनाली चावरे

कांग्रेस भाजपा गठबंधन की जीत (pic credit; social media)
नागपुर: एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे भाजपा और कांग्रेस ने नागपुर में मौदा क्रय-विक्रय संघ के चुनाव में गठबंधन कर लिया था। इस गठबंधन से अपेक्षित परिणाम सामने आए। कांग्रेस-भाजपा गठबंधन का पैनल जीत गया, जबकि अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बाबा गूजर का पैनल हार गया।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुनील केदार और पूर्व भाजपा विधायक टेकचंद सावरकर के पैनल के सभी 13 उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। एनसीपी के जिला अध्यक्ष बाबा गूजर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमें धमकाया है और कहा है कि वह इस बारे में अजित पवार से शिकायत करेंगे। गूजर ने यह भी कहा कि जिला परिषद और स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा से सावधान रहना होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले से चर्चा हुई।
सुनील केदार और भाजपा के बीच तीखी दुश्मनी
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
Maharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
बावनकुले ने गठबंधन बरकरार रखते हुए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। हालांकि, उन्होंने इस चुनाव से संबंधित सभी निर्णय लेने के अधिकार पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर को दे दिए थे। पहले तो वह भी उनके साथ थे, लेकिन बाद में दो उम्मीदवारों के साथ केदार के खेमे में शामिल हो गए। उन्होंने एक सुविधाजनक निर्णय लिया ताकि उनके सभी उम्मीदवार आराम से निर्वाचित हो सकें।
नागपुर जिले में सुनील केदार और भाजपा के बीच तीखी दुश्मनी चल रही है। केदार ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को खुली चुनौती दी थी। यहां तक कि उन्होंने कांग्रेस का एक सांसद भी जिताया था। इससे उनके बीच दुश्मनी और बढ़ गई। हालांकि, इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने केदार को करारी शिरकत दी। भाजपा केदार सहित उनके सभी समर्थकों को हराने में सफल रही है।
अब, जबकि जिला परिषद चुनाव में नागपुर ग्रामीण में उनके प्रभुत्व को कम करने के प्रयास चल रहे हैं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि एक भाजपा नेता ने उनके साथ गठबंधन कैसे कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान तत्कालीन भाजपा विधायक टेकचंद सावकर ने केदार के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई थीं।
Congress bjp alliance victory in nagpur mauda trading association election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM












