Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदलापुर एनकाउंटर: CM शिंदे का विपक्ष को करारा जवाब, बोले- पहले की फांसी की मांग अब उठा रहे सवाल

बदलापुर एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने आरोपी अक्षय शिंदे को आत्मरक्षा में गोली मारी। सीएम शिंद ने कहा कि ‘‘अक्षय शिंदे की पूर्व पत्नी ने उस पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था और पुलिस उसे इन आरोपों के सिलसिले में जांच के लिए ले जा रही थी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 23, 2024 | 11:46 PM

देवेंद्र फडणवीस व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बदलापुर रेप केस के आरोपी का एनकाउंटर सोमवार को एनकाउंटर हो गया। बदलापुर के एक स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में काम करने वाले अक्षय शिंदे को सोमवार को एक अन्य मामले की जांच के सिलसिले में जब तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिसकर्मियों में से एक की रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। घटना के बाद, उसे कालवा स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चोटों के चलते उसने दम तोड़ दिया। इस एनकाउंटर पर विपक्ष ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने आरोपी अक्षय शिंदे को आत्मरक्षा में गोली मारी। सीएम शिंद ने कहा कि ‘‘अक्षय शिंदे की पूर्व पत्नी ने उस पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था और पुलिस उसे इन आरोपों के सिलसिले में जांच के लिए ले जा रही थी। उसने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।”

यह भी पढ़ें:– बदलापुर एनकाउंटर पर मचा सियासी घमासान, शरद पवार और पृथ्वीराज चव्हाण ने महायुति सरकार पर ताने तीर कमान

सम्बंधित ख़बरें

Thane: मीरा रोड में CM फडणवीस की बड़ी रैली, युति न होने पर बोले मंत्री प्रताप सरनाईक

Navi Mumbai में युति नहीं, गणेश नाईक बनाम एकनाथ शिंदे की सीधी सियासी टक्कर

भ्रष्टाचार पर लगाम व पारदर्शी मनपा, 80 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट; भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता: फडणवीस

‘मैंने CM रहते कभी उन्हें डिप्टी सीएम नहीं समझा’, फडणवीस से टकराव की खबरों पर शिंदे का बड़ा बयान

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ‘‘पहले विपक्षी दलों ने मांग की थी कि अक्षय शिंदे को फांसी दी जाए। अब वे उसका पक्ष ले रहे हैं और महाराष्ट्र पुलिस की ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी नेताओं का ऐसा कृत्य निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।”

लाडली बहन योजना की सफलता से डरे

विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि आरोपी को राजनीतिक सहानुभूति हासिल करने के लिए मारा गया। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दल उनकी सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (लाडली बहन योजना) की सफलता से घबरा गए हैं। इसलिए ये पार्टियां इस तरह के असंवेदनशील आरोप लगा रही हैं।

यह भी पढ़ें:– महायुति में लगेगा MNS का इंजन, सीएम शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात के क्या हैं मायने?

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे अक्षय शिंदे की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस उसे उसकी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए बदलापुर ले जा रही थी।

आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे

हालिया लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि ‘‘आरोपी अक्षय शिंदे के खिलाफ दो आरोपपत्र दाखिल किए गए थे और मैं दोनों मामलों में सरकारी वकील था। प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार, शिंदे के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। शायद इसी वजह से शिंदे ने अपनी जान लेने की कोशिश की। हम इस संभावना से इनकार नहीं कर सकते। न्यायिक जांच से इस मामले में सच्चाई सामने आएगी।”

वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि ‘‘दोनों बच्चियों ने पहले ही अक्षय शिंदे की पहचान कर ली थी और महाराष्ट्र पुलिस ने उसके खिलाफ अन्य सबूत भी जुटा लिए थे।” निकम ने कहा कि अभी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm shinde and devendra fadnavis reply to opposition in badlapur case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2024 | 11:46 PM

Topics:  

  • Badlapur School Case
  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.