-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Raj Thackeray Met Cm Eknath Shinde
महायुति में लगेगा MNS का इंजन, सीएम शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात के क्या हैं मायने?
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में इस समय आगामी विधानसभा चुनाव की बयार चल रही है। ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे की सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात राज्य में चर्चा का विषय बन गई।

राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात (सोर्स: एक्स@mnsadhikrut)
मुंबई: महाराष्ट्र में इस समय आगामी विधानसभा चुनाव की बयार चल रही है। ऐसे में एक तरफ सीट बंटवारे को लेकर महायुति और महाविकास अघाड़ी की बैठकें चल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे की सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात राज्य में चर्चा का विषय बन गई। क्योंकि राज ठाकरे ने पहले अपने निवास शिवतीर्थ पर अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम से मिलने उनके सरकारी निवास वर्षा पहुंचे थे, जहां उनकी सीएम से करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 15 दिनों में आचार संहिता लागू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। चर्चा है कि राज अपने भतीजे व शिवसेना उद्धव गुट के विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ उनके वर्ली विधानसभा क्षेत्र से अपने पुत्र अमित ठाकरे अथवा सहयोगी संदीप देशपांडे को उम्मीदवार बना सकते हैं।
आज राजसाहेबांनी राज्याचे मुख्यमंत्री मा.श्री. एकनाथजी शिंदे यांची वर्षा या त्यांच्या निवासस्थानी सदिच्छा भेट घेतली. या भेटीत राज्यातील विविध विषयांवर चर्चा झाली.#MNSAdhikrut pic.twitter.com/IUZeFVsZGo — MNS Adhikrut – मनसे अधिकृत (@mnsadhikrut) September 23, 2024
शनिवार को आदित्य के वर्ली ए+ कॉन्सेप्ट को मनसे के वर्ली विजन जारी करके चुनौती देने के बाद राज ने सोमवार को शिवतीर्थ पर प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसके उपरांत राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अप्रत्याशित रूप से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में BJP की चुनावी तैयारी तेज, 24 को अमित शाह तो 26 सितंबर को PM मोदी करेंगे दौरा
सम्बंधित ख़बरें
कर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
वे मिमिक्री क्षेत्र में होते तो स्टैंडअप कॉमेडियन बेरोजगार हो जाते, राज ठाकरे को सीएम फडणवीस का करारा जवाब
विधानपरिषद में एकनाथ शिंदे का दावा, इंफ्रा, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं को महाराष्ट्र सरकार दे रही प्राथमिकता
वे महाराष्ट्र के गद्दार और राज्य के दुश्मन, मिसिंग लिंक की आलोचना करने वालों पर एकनाथ शिंदे का भड़का गुस्सा
इस मुलाकात में कोई राजनीतिक चर्चा हुई? या फिर विधानसभा चुनाव को लेकर कोई चर्चा हुई? इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या सीएम शिंदे के जरिए राज महायुति में जाने की कोशिश कर रहे हैं। या फिर शिंदे की शिवसेना के साथ राज की मनसे अलग से तालमेल की कोशिशों में जुटी है?
‘मनसे’ का अपने दम पर
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण महायुति का समर्थन करने वाली मनसे ने घोषणा की है कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। यह घोषणा खुद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने की। राज ठाकरे ने इसी पृष्ठभूमि में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरे राज्य का दौरा भी किया था। उनके अपने दम पर लड़ने के ऐलान के बाद चर्चा है कि इससे महायुति को फायदा होगा या महाविकास आघाड़ी को?
यह भी पढ़ें:– शिंदे कैबिनेट पर चढ़ा चुनावी रंग, महाराष्ट्र सरकार ने लिए रिकॉर्डतोड़ 23 फैसले
बावनकुले ने अटकलों को किया खारिज
बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राज के महायुति में आने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि राज पहले ही अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया था। सीएम से उनकी मुलाकात व्यक्तिगत कारणों से हुई होगी। व्यक्तिगत कारणों से मैं भी राज से मिलने जाता हूं। इसके सियासी मायने नहीं लगाए जाने चाहिए।
Raj thackeray met cm eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM













