Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी महाराज ने ED की तरह की थी जबरन वसूली, स्वामी गोविंददेव गिरी का विवादित बयान

सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से महाराष्ट्र की राजनितिक गरमाई हुई है। कोई नेता महाराज द्वारा सूरत लूटने की बात कह रहा है तो कोई महाराज द्वारा फिरौती मांगने का दावा कर रहा है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि शिवाजी महाराज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरह जबरन वसूली की थी।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 07, 2024 | 09:46 PM

स्वामी गोविंददेव गिरी और शिवाजी महाराज (फोटो: धर्मश्री/ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से महाराष्ट्र की राजनितिक गरमाई हुई है। कोई नेता महाराज द्वारा सूरत लूटने की बात कह रहा है तो कोई महाराज द्वारा फिरौती मांगने का दावा कर रहा है। इसी बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि महाराज ने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि शिवाजी महाराज ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरह जबरन वसूली की थी।

स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज पूरा राज्य हिंदुओं का मानकर काम कर रहे थे। हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना के समय जब महाराज आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और कोई समाधान नज़र नहीं आ रहा था तो जिस तरह से ईडी आज वसूली करता है। उसी तरह छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस समय कुछ लोगों से जबरन वसूली की थी। महाराज ने हिन्दवी स्वराज्य के लिए जो कर देना था वह जबरन वसूल किया।

शिवाजी महाराज ने सूरत को नहीं लूटा

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यम्नत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि शिवाजी महाराज ने सूरत को नहीं लूटा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने हमें इतिहास में पढ़ाया कि शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा। लेकिन महाराज ने सूरत को नहीं लूटा था। उन्होंने ने सिर्फ उचित लोगों पर हमला किया था और उनसे स्वराज्य का खजाना छीना था। लेकिन, सूरत को कभी नहीं लूटा गया। हालांकि हमें हमेशा यही इतिहास पढ़ाया गया कि मानो महाराज आम लोगों को लूटने के लिए ही सूरत गए थे। कांग्रेस ने हमें इतने सालों तक इस तरह का इतिहास पढ़ाया है।”

सम्बंधित ख़बरें

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

Vilasrao Deshmukh पर विवाद के बाद फडणवीस का डैमेज कंट्रोल, बोले-‘हमारे मन में पूरा सम्मान’

अब गुंडों का राज नहीं चलेगा, गुंडों से निपटना देवा भाऊ को आता है, उल्हासनगर में फडणवीस की गर्जना

विलासराव देशमुख पर मचे घमासान पर CM देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान, बोले- भाजपा उनका…

यह भी पढ़ें: शिवाजी महाराज ने सूरत को नहीं लूटा था, फडणवीस ने बताया इतिहास, पवार-उद्धव को भी घेरा

जयंत पाटिल का फडणवीस पर पलटवार

फडणवीस के इस बयान की एनसीपी (शरद पवार गुट) नेता जयंत पाटिल ने देवेंद्र फड़णवीस की आलोचना करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा, इसलिए वे लुटेरे नहीं बन जाते। नादिरशाह ने लूटपाट की थी। महाराज ने ऐसा नहीं किया। महाराज ने सूची तैयार की। पारेख परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी, महाराज ने उस पर क्रॉस किया और सिपाहियों से कहा कि वहां न जाएं। उन्होंने पहले सूरत में नोटिस भेजकर फिरौती मांगी थी। उसके बाद सूरत को लूटने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के कारण गिरी शिवाजी महाराज की प्रतिमा, शरद पवार का शिंदे सरकार पर हमला

Chhatrapati shivaji maharaj did extortion like ed swami govinddev giri maharaj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 09:46 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.