शादी का रिश्ता ठुकराने की रंजिश में 22 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, हरसुल में हत्या का कारण आया सामने

Harsul Murder Case: हरसुल में शादी का रिश्ता ठुकराने से नाराज युवक ने 22 वर्षीय शेख फैसल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जानिए करीमनगर में हुई इस सनसनीखेज वारदात की पूरी खबर।
harsul 22 year old youth stabbed to death over rejected marriage proposal
मुख्य आरापी रेहान और साथी(सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on
Updated on

Harsul 22 Year Old Youth Stabbed To Death: बहन के लिए लाया गया शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 22 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार दोपहर हरसुल के करीमनगर इलाके में स्थित लाइफ लाइन मेडिकल के पास हुई।

हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को घाटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शेख मोहम्मद फैसल अब्दुल कादर (22), निवासी हरसुल के रूप में हुई है।

हत्या का कारण

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रेहान अमीन पटेल (25), निवासी करीमनगर, हरसुल ने करीब पांच-छह महीने पहले फैसल की बहन के लिए शादी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, परिवार ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय होने के कारण परिवार ने रेहान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी बात को लेकर रेहान नाराज था।

harsul 22 year old youth stabbed to death over rejected marriage proposal
लंदन में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक निवास पहुंचे एकनाथ शिंदे, महामानव को दी श्रद्धांजलि

वारदात का घटनाक्रम

शुक्रवार 11 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 से 12:57 बजे के बीच रेहान अपने साथियों के साथ लाइफ लाइन मेडिकल के पास पहुंचा। वहां उसने फैसल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित तौर पर फैसल के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू के हमले में फैसल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग फैसल को उपचार के लिए घाटी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोपहर 1:25 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हरसुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

harsul 22 year old youth stabbed to death over rejected marriage proposal
13 सितंबर को मुंबई में मेगा ब्लॉक! ठाणे-कल्याण और ट्रांस-हार्बर लाइन पर लोकल सेवाएं होंगी प्रभावित

मामला दर्ज व जांच

मृतक के बड़े भाई शेख मुस्ताकीम शेख कादर (24) की शिकायत पर हरसुल पुलिस थाने में मुख्य आरोपी रेहान अमीन पटेल और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने की रंजिश को प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com